Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता अभियान के दोनों चरणों में स्कूली बच्चों ने लगभग 2863 किलोग्राम पॉलीथीन किया एकत्रित-डॉ. परूथी
    हिमाचल प्रदेश

    ‘एक दिन स्कूल के नाम’ स्वच्छता अभियान के दोनों चरणों में स्कूली बच्चों ने लगभग 2863 किलोग्राम पॉलीथीन किया एकत्रित-डॉ. परूथी

    By Himachal VartaDecember 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    धरती को पॉलीथीन मुूक्त करने की मुहिम के दूसरे चरण में 12 षिक्षा खण्डों के 26156 विद्यार्थियों ने लिया भाग
    नाहन। जिला सिरमौर में चलाए जा रहे अनूठे स्वच्छता कार्यक्रम ‘एक दिन स्कूल के नाम’ अभियान के द्वितीय चरण में 12 शिक्षा खण्डों के 1026 स्कूलोें के लगभग 26156 स्कूल के बच्चों ने भाग लेते हुए 940 किलोग्राम पॉलीथीन एकत्रित किया और 1500 से अधिक पॉलीब्रिक्स भी बनाए गए व सभी स्कूलों ने अपने परिसर के बाहर लगभग 500 मीटर क्षेत्र को साफ-सुथरा करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। इस अभियान के दोनों चरणों में अभी तक लगभग 2863 किलोग्राम पॉलीथीन एकत्रित किया गया है।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने देते हुए बताया कि जिला के 14 शिक्षा खण्डों में से 12 ग्रीष्म अवकाश वाले शिक्षा खण्डो के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें प्राथमिक स्कूल के लगभग 841 स्कूल के 21528 बच्चों ने इस अभियान में भाग लेते हुए 543 किलो 800 ग्राम पॉलीथीन एकत्रित किया और 916 पॉलीब्रिक्स भी बनाए और इस दौरान 1890 विद्यालयों के स्टाफ, गांव के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में भाग लिया। इसके अतिरिक्त 90 माध्यमिक पाठशालाओं के 2371 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए 306 किलो 500 ग्राम पॉलीथीन एकत्रित करते हुए 380 पॉलीब्रिक्स भी तैयार किए, जिसमें माध्यमिक पाठशालाओं के 329 विद्यालय का स्टाफ व गांव के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में भाग लिया और 95 उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के 2257 विद्यार्थियों ने भाग लेते हुए 87 किलोग्राम पॉलीथीन एकत्रित किया और 204 पॉलीब्रिक्स भी बनाए, जिसमें इन विद्यालयों के लगभग 85 स्टाफ व गांव के प्रतिनिधियों ने भी इस अभियान में भाग लिया
    उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं के माध्यम से स्वच्छता के प्रति लोगों के व्यवहार में परिर्वतन लाना और स्कूलों के आस-पास प्लास्टिक को इक्कठा करके उसका निष्पादन करना और लोगों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिए जागरूक करना है। उन्हांेने कहा कि हमे गीले और सुखे कुडे को अलग-अलग रखने की आदत डालनी चाहिए ताकि कूडे का वैज्ञानिक तरीके से निपटान हो सके। उन्होंने कहा कि गलने सडने वाले पदार्थों से जैविक खाद तैयार की जा सकती है और साफ प्लास्टिक का प्रयोग सड़क निर्माण में किया जा सकता है जबकि गन्दी प्लास्टिक से पॉलीब्रिक्स बनाई जा सकती है, जिसका प्रयोग पोली बेन्च, दिवार इत्यादि बनाने में हो सकता है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में अभी तक 19 हजार से ज्यादा पॉलीब्रिक्स बनाई जा चुकी है।
    उन्होंने बताया कि हमे जल, जमीन और हवा को प्रदूषण मुक्त रखना होगा ताकि हमारी आने वाली पीढीया स्वस्थ रह सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा जल शक्ति अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें पारम्परिक जल स्रोतो की साफ-सफाई तथा रख रखाव पर ध्यान दिया जा रहा है ताकि जल प्रदूषण को कम किया जा सके और जल जनित रोगों से बचा जा सके।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.