Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने मण्डी के लिए पेयजल आपूर्ति व मल निकासी योजनाओं का शिलान्यास किया
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने मण्डी के लिए पेयजल आपूर्ति व मल निकासी योजनाओं का शिलान्यास किया

    By Himachal VartaDecember 23, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए मल (सीवरेज) शुल्क को 25 प्रतिशत कम किया जाएगा। जून, 2005 की अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में सीवरेज शुल्क पानी के बिल का 50 प्रतिशत है।
    मुख्यमंत्री ने मण्डी के सेरी मंच से एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह घोषणा की। आज के अपने मण्डी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने 167 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की आधारशीला रखी और उद्घाटन किए।
    उन्होंने कहा कि दो वर्ष का यह सेवाकाल सुशासन, नवाचार और जनसेवा को समर्पित रहा है। प्रदेश में नई सोच के साथ विकास की नई योजनाएं आरम्भ करने के परिणामस्वरूप विकास के एक नए युग का सूत्रपात हुआ है। इन योजनाओं के प्रभावशाली क्रियान्वयन से प्रदेश में लोगों के जन-जीवन में बदलाव देखने को मिल रहा है। इन दो सालों में प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार को भरपूर विश्वास और समर्थन दिया है। भाजपा ने लोक सभा चुनावों में चारों सीटों पर रिकाॅर्ड अंतर से जीत दर्ज की और दोनों उप-चुनाव भी जीते। यह इस बात का प्रमाण है कि प्रदेश के लोगों ने सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों को अपना भरपूर समर्थन दिया है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन समस्याओं के समाधन को सर्वांेच्च प्राथमिकता दी है। लोगांे की समस्याओं के शीघ्र निपटारे में जनमंच मील पत्थर साबित हुआ है। अभी तक प्रदेश के सभी 68 विधनसभा क्षेत्रों में 171 जनमंच आयोजित किए जा चुके हैं। इनमें 43,271 जन शिकायतें एवं मांगे प्राप्त हुईं जिनमें से 91 प्रतिशत शिकायतों व मांगों का समाधान किया जा चुका है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि लोगांे की समस्याओं के शीघ्र समाधान की दिशा में सरकार ने एक और कदम आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाईन-1100 आरम्भ की है। तीन माह के भीतर ही 1.40 लाख काॅल्स प्राप्त हुईं हैं। इनमें 37 हजार 349 शिकायतें मिली और अब तक 30303 का समाधान किया जा चुका है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3,56,563 वरिष्ठ नागरिकों को 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से पैंशन प्रदान की जा रही है। केन्द्र सरकार की ‘उज्ज्वला योजना’ से प्रदेश के 1,36,000 परिवारों को लाभ प्राप्त हुआ है। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अंतर्गत अभी तक 2 लाख 62 हजार से अधिक परिवारों को लाभ पहुंचाया गया है। इस योजना के तहत शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है।
    उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीें उठा पा रहे लोगों के लिए प्रदेश सरकार ने हिम केयर योजना आरम्भ की है। अभी तक इस योजना का लाभ 54 हजार 282 रोगियों ने उठाया है, जिस पर 51.33 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने तथा युवाओं को रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्ज मीट आयोजित की गई, लेकिन खेद की बात है कि इस आयोजन को लेकर विपक्ष अनावश्यक शोर-शराबा कर रहा है, जबकि कांग्रेस शासित राज्यों ने भी इस प्रकार के आयोजन किए हैं। राज्य सरकार ने इस मीट के आयोजन पर बहुत कम धन राशि खर्च की। उन्होंने कहा कि कांगे्रस सरकार के शासनकाल के दौरान ऊना जिला में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने में अनावश्यक धन राशि खर्च करने पर सीएजी ने भी स्वाल खड़े किए हैं। यही नही भूमि की उपलब्धता होने के बावजूद भूमि विकास और मिट्टी ढुलाई के काम पर ही लगभग 45 करोड़ रुपये व्यर्थ में खर्च किए गए।
    जय राम ठाकुर ने दुकानों के निर्माण के लिए मण्डी नगर परिषद को दो करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मण्डी शहर में शौचालयों के निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन्दिरा मार्केट के रख-रखाव के लिए सरकार धन राशि उपलब्ध करवाएगी। उन्होंने आंतरिक सड़क के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
    उन्होंने मण्डी में सिन्थैटिक लाॅन टेनिस कोर्ट और माण्डव्य नेचर पार्क का उद्घाटन किया। उन्होंने मण्डी शहर और मण्डी के समीपवर्ती गावांे को मल निकासी सुविधा प्रदान करने के लिए मल निकासी योजना का शिलान्यास किया जिसे 68.57 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
    उन्होंने भारत सरकार के कार्यक्रम के अन्तर्गत 82.18 करोड़ रुपये की लागत से उहल नदी से मण्डी शहर पेयजल संवर्धन योजना का लोकार्पण किया। इस योजना से मण्डी के लगभग 47 हजार लोगों को पेयजल सुविधा उपलब्ध होगी।
    मुख्यमंत्री ने कंगनीधार से डूडर तहसील सदर से उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशीला रखी, जिस पर 86.39 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने ईवीएम और वीवीपीएटी के भण्डारण के लिए भ्यूली में एक गोदाम का शिलान्यास किया, जिस पर 7.50 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
    उन्होंने खलियार मण्डी में उप-निदेशक कोषागार निरीक्षण सेंट्रल जाॅन मण्डी के कार्यालय एवं आवासीय भवन की आधारशीला भी रखी, जिसे 2.92 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित किया जाएगा। उन्होंने खलियार में ही माॅडल करियर सेंटर भवन का शिलान्यास किया जिस पर 2.36 करोड़ रुपये आएगी।
    जय राम ठाकुर ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस सिलैण्डर भी वितरित किए।
    बाद में मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ रुपये की लागत से मण्डी में निर्मित जोगेन्द्र जिमखाना क्लब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के सबसे पुराने क्लबों में एक है, जो मण्डी शहर में विविध आयोजनों के लिए प्रयोग में लाया जा रहा है।
    सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि यह मण्डी जिले का सौभाग्य है कि यहां से प्रदेश को पहली बार मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश प्रगति व खुशहाली की राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और मण्डी प्रदेश का आदर्श जिला बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि मण्डी के बनने जा रही पेयजल आपूर्ति योजना से शहर में चैबीसों घण्टे पानी की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
    सांसद रामस्वरूप शर्मा ने आशा व्यक्त की कि छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध मण्डी शहर मुख्यमंत्री की अगुवाई में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि मण्डी जिले को मेडिकल काॅलेज मिला है और यह देश का नौवां क्लस्टर विश्वविद्यालय भी खुला है।
    पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
    मण्डी जिला भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
    विधायकगण राकेश जमवाल, विनोद कुमार, जवाहर ठाकुर, कर्नल इन्द्र सिंह, हीरा लाल, इन्द्र सिंह गांधी और प्रकाश राणा, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चन्द शर्मा, वक्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष राजबली, पूर्व विधायक डीडी ठाकुर एवं कन्हैया लाल, जिला परिषद अध्यक्षा सरला ठाकुर, नगर परिषद मण्डी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.