शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि राजधानी शिमला एवं प्रमुख पयर्टन स्थल शिमला फोर लेन से सवा साल में जुड़ जाएगा। इसी तरह मनाली के लिए भी फोर लेन का कार्य डेढ़ साल में पूरा हो जाएगा। रविवार को शिमला में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी में अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए 3490 बीघा भूमि चिह्नित की गयी है। इसके लिए ओएलएस सर्वे की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बनने से हिमाचल में हवाई कनेक्टिविटी अच्छी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इन्वेस्टर मीट के बाद कांगड़ा एयरपोर्ट से अब 5 लाईटें शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उड़ान-दो नियमित रूप से चल रही है तथा उड़ान-तीन के तहत नये प्रमुख पयर्टन गंतव्यों का चयन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले दो साल में 1755 किलोमीटर मोटर योग्य तथा 111 किलोमीटर जीन योग्य सड़कों का निर्माण किया गया तथा 204 नए जनगणना गांवों को सड़कों से जोड़ा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि विपक्ष अपनी भूमिका निभाने में विफल रहा है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने विपक्ष को सलाह दी कि उन्हें अपने आप पर चिंतन करना चाहिए। शिमला में सरकार के दो साल पूरा होने के अवसर पर पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता व विपक्ष की आवश्यकता रहती है। लेकिन विपक्ष से यह उम्मीद की जाती है कि वह लगातार जनता के मुद्दे उठाए तथा सरकार की कमियां बताए। लेकिन दो साल में ऐसा देखने को नहीं मिला। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने राजनीतिक मकसद को पूरा करने के लिए मुद्दे उठाए तथा सनसनी पैदा करने का प्रयास किया। लेकिन विपक्ष अपने इस प्रयास में कामयाब नहीं हुआ।
राजधानी में दूर की पानी की समस्या
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज आरोप लगाया कि प्रदेश की पूर्व सरकारें शिमला में पानी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं रहीं। इसी कारण उनकी सरकार बनने के बाद शिमला में पानी का संकट पैदा हो गया था। लेकिन उनकी सरकार ने शहर में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रयास शुरू किए, जिसका परिणाम यह है कि आज शिमला में पानी की कोई भी किल्लत नहीं है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28