नाहन। यूकों स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा चलाए जा रहे 13 दिवसीय जूट उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन गत दिवस ग्राम बंागरण, पांवटा साहिब में हुआ। इस समापन अवसर पर यूको स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक के0एस0भाटिया मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करते हुए 23 प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।
इस समापन अवसर पर के0एस0भाटिया ने प्रशिक्षुओं को कौशल विकास सम्बन्धित जानकारी दी और बताया कि संस्थान विभिन्न प्रकार के कौशल सम्बन्धित प्रशिक्षण निःशुल्क करवा रहा है ताकि लोग स्वरोजगार की ओर उन्मुख हो सके। उन्होंने कहा कि सस्थान में बीपीएल, मनरेगा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अतंर्गत स्वयं सहायता समूह व पीडीएस परिवारों को प्राथमिकता के तौर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इस मौके पर यूको बैंक के एफएलसी पीएस चौहान ने महिलाओं को बैंक की विभिन्न सेवाओं के बारे में अवगत करवाया और उन्हंे स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर प्रशिक्षण की प्रशिक्षिका गुरमित कौर, यूको स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की कार्यालय सहायिका नीलम शर्मा सहित संस्था के प्रशिक्षु भी उपस्थित थी।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16