Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 16
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राजगढ़ नगर पंचायत को स्वच्छता व सामाजिक सरोकारों के लिए 75 लाख रूपए का विशेष पुरस्कार
    हिमाचल प्रदेश

    राजगढ़ नगर पंचायत को स्वच्छता व सामाजिक सरोकारों के लिए 75 लाख रूपए का विशेष पुरस्कार

    By Himachal VartaDecember 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    25 दिसंबर को मनाली में पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित करेंगे सीएम
    नाहन। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर राजगढ़ नगर पंचायत को अटल श्रेष्ठ शहर योजना के अतंर्गत 2019 में नगर पंचायतों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए 75 लाख रूपए के पुरस्कार से पुरस्कृत करेगें। यह पुरस्कार स्वच्छता के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 दिसंबर को मनाली में आयोजित कार्यक्रम में दिया जाएगा, जिसमे नगर पंचायत राजगढ़ के अध्यक्ष सतीश कुमार व सदस्य ग्रहण करेंगे।
    इस उपलब्धि पर उपायुक्त सिरमौर डॉ आर के परुथी ने राजगढ नगर पंचायत के सभी सदस्याें को बधाई देते हुए समस्त जिला वासियों से स्वच्छता के क्षेत्र में बढ़चढ़ कर काम करने का आहवान किया ताकि सिरमौर को जून 2020 तक सम्पूर्ण स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त घोषित किया जा सके। उन्होंने बताया कि यह चयन हिमाचल सरकार द्वारा वर्ष 2019 में स्वच्छता, सार्वजनिक सेवा प्रदान करने, धन उपयोगिता, निर्माण नियमन, पार्क व पार्किंग के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में बेहतरीन कार्य करने के लिए किया गया है।
    राजगढ़ नगर पंचायत सचिव एवं तहसीलदार विवेक नेगी ने कहा कि राजगढ़ नगर पंचायत को यह पुरस्कार उपायुक्त सिरमौर व एसडीएम राजगढ नरेश वर्मा के मार्गदर्शन मंे प्राप्त हुआ है। उन्हांेने कहा कि नगर पंचायत राजगढ को और अधिक विकसित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.