शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को क्रिसमस की बधाई दी है।
राज्यपाल ने कहा कि क्रिसमस का यह त्यौहार प्रभु यीशु मसीह द्वारा विश्व बंधुत्व के संदेश का स्मरण दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार हमें आपसी सद्भवाना से जीवन जीने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने क्रिसमस की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि क्रिसमस के अवसर पर समाज में एकता और भाईचारे के अलावा प्रेम, आनंद और करूणा की भावना प्रबल होगी। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने हर व्यक्ति को जीवनभर सहिष्णुता, समानता और प्रेम का संदेश दिया, जिसे हमें अपने दैनिक जीवन में अपनाने की आवश्यकता है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16