Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»डाॅ. रामलाल मार्कंडा ने जनजातीय क्षेत्रों में सड़क सुविधा और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की
    हिमाचल प्रदेश

    डाॅ. रामलाल मार्कंडा ने जनजातीय क्षेत्रों में सड़क सुविधा और विद्युत आपूर्ति की समीक्षा की

    By Himachal VartaDecember 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। कृषि, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मार्कंडा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमेटिड को जनजातीय उप योजना के तहत नियमित रूप से धन उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। यह बात उन्होंने आज यहां सचिवालय में जनजातीय क्षेत्रों में सड़क सुविधा और विद्युत आपूर्ति को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
    उन्होंने विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को शरद ऋतु के दौरान जनजातीय क्षेत्रों में सुचारू रूप से विद्युत की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    उन्होंने रोंगटोंग पाॅवर हाउस के स्वामित्व से सम्बन्धित मुद्दे को सुलझाने के लिए एचपीएसइबी के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वामित्व के मुद्दे को एचपीएसइबी के जनरेशन व आप्रेशन विंग और निदेशक तकनीकी के साथ सुलझाया जाए। एचपीएसइबी के अधिकारियों ने कहा कि इस मुद्दे को प्रबन्ध निदेशक के साथ चर्चा के बाद प्राथमिकता के आधार पर सुलझा लिया जाएगा। रोंगटोंग पाॅवर हाउस के इनटेक में नुकसान के मुद्दे को मार्च, 2020 तक सुलझाने के लिए एचपीएसइबी के निदेशक तकनीकी और चीफ इंजिनियर (जनरल) सुन्दरनगर को भी निर्देश जारी किए गए।
    कृषि मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शरद ऋतु के दौरान सड़कों को खुला रखने के लिए हर सम्भव प्रयास करने के निर्देश दिए।
    बैठक में 106.33 किलोमीटर लम्बी अटारगु-सगनाम-मुध-भावा सड़क और लियो बाई पास सड़क और पुल के निर्माण के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई तथा इनके शीघ्र निर्माण के लिए निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस सड़क के निर्माण से शिमला-काजा के माध्य दूरी 105 किलोमीटर कम हो जाएगी और किन्नौर तथा स्पिति घाटी के लोगों को हर मौसम के दौरान सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ-साथ स्पिति लियो बाईपास के माध्यम से स्पिति के लिए दूरी 15 किलोमीटर कम हो जाएगी और मलिंग नाला के उस क्षेत्र से भी नही गुजरना पड़ेगा जहां लगातार भूस्खलन होता है। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि चांगों पुल जून, 2020 तक तैयार कर दिया जाएगा।
    इस अवसर पर प्रधान सचिव कृषि व जनजातीय विकास, निदेशक तकनीकी एचपीएसइबी, एचपीएसइवी, लोक निर्माण विभाग और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.