Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाए-डॉ. बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाए-डॉ. बिंदल

    By Himachal VartaDecember 24, 2019
    Facebook WhatsApp

    विधानसभा अध्यक्ष ने किया विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण
    नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने आज स्वामी विवेकानंद जी के जन्म उत्सव समारोह के उपलक्ष्य पर विवेकानंद ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डॉ0 यशवन्त सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में आयोजित उप केन्द्र राष्ट्रीय भाषण प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहा कि भारत में सबसे अधिक युवा रहते हैं यदि युवा अपनी ऊर्जा को राष्ट् निर्माण में लगाए तो हम एक नये भारत का निर्माण कर सकते हैं।
    उन्होंने कहा कि युवाओं को बाल्यकाल में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए ताकि आगामी जीवन उसी के अनुरूप आगे बढ़ा जा सके। उन्होंने कहा कि यूुवा शक्ति के प्रतीक स्वामी विवेकानंद जी के मूल मंत्र, ‘‘उठो जागो और तब तक मत रूको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए’’ को युवाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए।
    इस प्रतियोगिता में जिला के 32 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया जिसमें जुनियर श्रेणी में 22 बच्चों ने भाग लिया जिसमें पहले स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगिनंद की छात्रा दिपाली धीमान, दूसरे स्थान पर स्कालरस होम स्कूल पांवटा साहिब की छात्रा आकांक्षा तथा तीसरे स्थान पर एवीएन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की नेहा शर्मा रही। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में पहले स्थान पर राजकीय महाविद्यालय संगडाह की छात्रा शालु शर्मा, दूसरे व तीसरे स्थान पर डॉ0 यशवन्त सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के विवेक तथा काजल रहे जिन्हें विधानसभा अघ्यक्ष द्वारा पुरूस्कृत किया गया।
    इससे पूर्व डॉ0 बिंदल ने डॉ0 यशवन्त सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में एक करोड़ 14 लाख की लागत से निर्माणाधीन कैंन्टीन तथा जीम भवन, 72 लाख रूपये की लागत से बनने वाले कॉमन रूम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्हाेंने इससे पहले नाहन-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग में निर्माणाधीन पानी की निकासी नालियों के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और कहा कि इन नालियों के निर्मित होने के उपरान्त इस मार्ग पर वाहनोें के बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।
    इस अवसर पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, तहसीलदार नाहन नारायण चौहान, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, प्राधानाचार्य डॉ0 यशवन्त सिंह परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन वीना राठौर, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विजय अग्रवाल, सहायक अभियन्ता दलबीर राणा के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.