शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रोहतांग सुरंग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में ‘अटल टन्नल’ रखने की हिमाचल प्रदेश सरकार की मांग को मानने के लिए केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने आज इस सन्दर्भ में निर्णय लिया है।
श्री वाजपेयी ने वर्ष 2003 में इस सुरंग का शिलान्यास किया था।
उन्होंने कहा कि इस सुरंग के कारण लाहौल-स्पिति जिला के लिए वर्ष भर यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी और साथ ही इस खूबसूरत जिले की ओर पर्यटक आकर्षित होंगे। उन्होंने कहा कि सामरिक दृष्टि से भी यह सुरंग बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28