Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को सराहा
    हिमाचल प्रदेश

    गृह मंत्री अमित शाह ने हिमाचल सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों को सराहा

    By Himachal VartaDecember 27, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। केन्द्रीय गृह मंत्री एवं राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज यहां ऐतिहासिक रिज पर वर्ममान प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश देश के अन्य राज्यों के लिए एक आदर्श बन कर उभरे।
    अमित शाह ने हर घर में गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाने वाला पहला राज्य बनने पर हिमाचल सरकार और प्रदेशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के पर्यावरण के संरक्षण में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं आरंभ करने और उनके लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी।
    केन्द्रीय गृह मंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश सरकार के वर्ष के कार्यकाल पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार काॅॅफी टेबल बुक का विमोचन भी किया।
    अमित शाह ने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना की अंतिम तीन लाभार्थियों को गैस कनेक्शन प्रदान किए। इस प्रकार, हिमाचल प्रदेश प्रत्येक रसोई में गैस सुविधा उपलब्ध करवाने वाला देश का वाला प्रथम राज्य बन गया है।
    राष्ट्रीय भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि जम्मूू और कश्मीर से अनुच्छेद-370 को निरस्त करने तथा राष्ट्र की सुरक्षा के लिए विभिन्न अधिनियम और कानून स्वीकृत करवाकर भारत के करोड़ों लोगों के सपनों को सच करने में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के संतुलित विकास पर ध्यान दे रही है और उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो किसी न किसी कारण से विकास से वंचित रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व एनडीए सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज मिला था जिससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को गति मिली। उन्होेंने कहा कि प्रदेश के लिए एम्स और तीन अन्य मेडिकल काॅलेज भी केन्द्र की भाजपा सरकार ने ही स्वीकृत किए है।
    मुख्यमंत्री जय राम ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल सुशासन, नवाचार जनता के विश्वास, प्रगति एवं विकास से परिपूर्ण रहा है। प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के प्रथम दिन से ही प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए कार्य करना आरंभ किया। लोकसभा और उप-चुनावों में भाजपा की जीत ने प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को झलकाया है।
    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सत्ता सम्भालते ही वरिष्ठजनों के लिए पैंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष किया और 3.56 लाख वरिष्ठजनों को 1500 रुपये प्रतिमाह की दर से पैंशन दी जा रही है। जनमंच के अन्तर्गत अभी तक लगभग 45 हजार शिकायतों का निपटारा किया गया है। जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाईन-1100 शुरू की गई है और केवल तीन माह में ही 30 हजार से अधिक शिकायतों का समाधान किया गया है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि हिम केयर योजना के अन्तर्गत 54,282 रोगियों ने लाभ उठाया है और गम्भीर बीमारी से जूझ रहे गरीब परिवार के रोगी को सहारा योजना के अन्तर्गत प्रतिमाह दो हजार रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। इस पर 51.33 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के अन्तर्गत 2.64 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया गया है और हिमाचल देश का पहला राज्य बना है जहां प्रत्येक घर में गैस कनेक्शन है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश को सस्टेनेबल डैवलपमेंट गोल्स के अन्तर्गत श्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला है। स्टेट ऑफ स्टेट्स सर्वेक्षण में प्रदेश को श्रेष्ठ राज्य आंका गया है जबकि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए दूसरा स्थान मिला है।
    उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रदेश को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने की उद्देश्य से आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टरस मीट एक बड़ी पहल साबित हुई है। इस मीट में 2500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिनमें विदेशी प्रतिनिधि भी शामिल थे। राज्य सरकार ने 96 हजार करोड़ रुपये की निवेश क्षमता के 703 एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सशक्त नेतृत्व के कारण भारत आज विश्व शक्ति के रूप में उभरा है और अनुच्छेद 370 व 35-ए इतिहास बन चुके है।। उन्होंने श्रीराम जन्म भूमि पर सर्वाेच्च न्यायालय के निर्णय का भी स्वागत किया। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम केंद्र सरकार का एक एतिहासिक कदम है जिसका प्रदेश के लोग समर्थन करते हैं।
    वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले के केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश विकास के नए आयाम हासिल करेगा। विकास के लिए आरम्भ की गई विभिन्न कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जल्दी ही आदर्श राज्य बन कर उभरेगा। उन्होंने इन्वेस्टर्स मीट के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाया गया है और आज देश में एक संविधान लागू हुआ है।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिमला आगमन पर केन्द्री गृह मंत्री का स्वागत किया।
    पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सती, प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पाण्डे और सांसद सुरेश कश्यप ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।
    इस अवसर पर प्रदेश सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया वृतचित्र भी प्रस्तुत किया गया।
    विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण, विधानसभा उपाध्यक्ष, सांसद, विधायक, विभिन्न बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.