नाहन। 36वें राज्य युवा उत्सव के समापन अवसर पर आज नाहन के एसएफडीए हॉल में पुलिस अधीक्षक सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कार्यक्रम में आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेता दलों को पुरस्कृत किया।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार के उत्सव हिमाचल की समृद्व संस्कृति को दर्शानें के लिए युवाओं को मंच प्रदान करते है और उन्हें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर भी प्रदान करते है।
इस उत्सव के दौरान हारमोनियम वाद्य प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पर सोलन, दूसरे स्थान पर कुल्लु तथा तीसरे स्थान पर मण्डी रहा जबकि वाग्मिता में प्रथम स्थान पर कुल्लु, द्वितीय में हमीरपुर, तीसरे में सोलन रहा। इसी प्रकार तबला वाद्न में प्रथम में सिरमौर, दूसरे में हमीरपुर, तीसरे स्थान पर सोलन ने रहा। सितार वाद्न में प्रथम स्थान पर मण्डी, द्वितीय स्थान पर सोलन, तृतीय स्थान पर कांगडा रहा। बांसुरी वाद्न में प्रथम स्थान पर चम्बा, द्वितीय पर शिमला, तृतीय पर सिरमौर रहा जबकि शास्त्रीय संगीत गायन में प्रथम स्थान पर सोलन, द्वितीय स्थान पर शिमला, तृतीय स्थान पर मण्डी रहा। परमपरागत वाद्य फोक में प्रथम स्थान में कुल्लु, दूसरे स्थान पर सिरमौर, तीसरे पर शिमला रहा। लोक गीत गायन में प्रथम स्थान पर हमीरपुर, दूसरे पर सिरमौर, तीसरे स्थान पर कुल्लु रहा। इसी तरह एकल नाट्क प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिरमौर, द्वितीय में शिमला, तीसरे में हमीरपुर रहा। लोक नृत्य में प्रथम स्थान पर कुल्लु, दूसरे में बिलासपुर तीसरे स्थान पर हमीरपुर ने बाजी मारी।
इस अवसर पर उप-निदेशक युवा सेवाएं एवं खेल विभाग सुबोध रमौल, जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सुशील शर्मा सहित विभिन्न जिलों के खेल अधिकारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28