शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का शिमला के अनाडेल हवाई अड्डे पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केन्द्रीय वित्त एवं काॅर्पोेरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का भी स्वागत किया।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिन्दल, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकान्त बाल्दी, पुलिस महानिदेशक एस.आर. मरडी, उपायुक्त शिमला अमित कश्यप तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।