शिमला। मुख्य सचिव श्रीकान्त बाल्दी ने कहा कि शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमेटिड की तकनीकी और प्रबन्धन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से हालैंड की एक कम्पनी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए है। वह आज यहां शिमला जन प्रबन्धन निगम लिमेटिड की बोर्ड मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे।
डाॅ. बाल्दी ने एसजेपीएनएल के अधिकारियों को शिमला की तर्ज पर प्रदेश में अन्य शहरों को भी जल तथा मल सुविधा उपलब्ध करवाने की सम्भावना तलाश करने को कहा। शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमेटिड को बजट की स्वीकृति भी प्रदान की गई।
शिमला जिला की सुन्नी तहसील के शकरोड़ी से शिमला के लिए पानी की आपूर्ति में सुधार के लिए डाॅ. बाल्दी ने अधिकारियों को परियोजनाओं के लिए टेंडर अमंत्रित करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची, सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य आर.एन. बत्ता, शिमला नगर निगम के आयुक्त पंकज राय और एसजेपीएनएल के प्रबन्ध निदेशक धमेन्द्र गिल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपिस्थत थे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28