Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»चण्डीगढ़»कहीं खून जमा रही तो कहीं हाड़ कंपा रही है सर्दी
    चण्डीगढ़

    कहीं खून जमा रही तो कहीं हाड़ कंपा रही है सर्दी

    By Himachal VartaDecember 28, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में जहां खून जमा देने वाली ठंड का दौर जारी है वहीं राज्य के 7 प्रमुख शहरों में आज भी तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया गया। प्रदेशवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया। केलांग आज भी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान -15, सुंदरनगर में -2.2, कल्पा में -1.7, कुफरी में -1.6, सोलन में -1.4, भूंतर में -1.3, मनाली में -1, चंबा में शून्य, पालमपुर में एक, और शिमला में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
    शुरू होने वाली है बारिश, बर्फबारी : मौसम विभाग
    इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि 30 दिसंबर की रात से हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से 31 दिसंबर को नववर्ष की पूर्व संध्या के मौके पर प्रदेश में बर्फबारी और वर्षा का दौर शुरू होने की संभावना है जो अगले कुछ दिनों तक चलेगा। मौसम विभाग के इन पूर्वानुमानों को देखते हुए हिमाचल के तमाम पर्यटक स्थल बर्फबारी की उम्मीद में सैलानियों से गुलजार है। खासकर नया साल के मौके पर प्रदेश के अधिकांश छोटे-बड़े होटल हाउसफुल हैं। ऐसे में बिना अग्रिम बुकिंग के पहाड़ों पर घूमने पहुंचने वाले पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
    पंजाब में ठंड बढ़ी, बठिंडा में सबसे कम 2.8 डिग्री तापमान
    चंडीगढ़ (एजेंसी) : पंजाब में पड़ रही कड़ाके की ठंड शुक्रवार को भी जारी रही। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार में पिछली रात मौसम की सबसे ठंडी रात रही, जब न्यूनतम तापमान 6 डिग्री नीचे गिर गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के अन्य स्थानों पर भी पारा लुढ़क गया और तत्काल कोई राहत की संभावना नहीं दिख रही है। अगले कुछ दिनों तक कड़कड़ाती ठंड जारी रहने का अनुमान है। बठिंडा में सबसे कम 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अमृतसर में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 5.6 डिग्री, हलवारा 5.5 डिग्री, गुरदासपुर में 5.8 डिग्री और पटियाला में तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा और पंजाब के अधिकांश हिस्सों में कोहरे का असर रहा, जिससे शुक्रवार सुबह भी दृश्यता कम रही।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.