चंडीगढ़। धुंध का प्रकोप अगले 48 घंटों तक जारी रहेगा। हालांकि ट्राइसिटी में 1 और 2 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। बारिश होने के बाद आसमान में छाई धुंध कम होने की उम्मीद है, जिससे धूप खिलेगी और लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। चंडीगढ़ मौमस विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पॉल के अनुसार 1 जनवरी को इस क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है तथा मौसम में पहले की तुलना में सुधार देखने को मिलेगा। वहीं चंडीगढ़ में शनिवार को भी ठंड का काफी असर रहा।
हालांकि सूरज ने आंख मिचोली जरूर खेली, लेकिन धूप से लोगों को इतनी राहत नहीं मिली। चंडीगढ़ में शनिवार को अधिकतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 5़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में शिमला से अधिक ठंड रही। शिमला में अधिकतम तापमान 14़ 8 शनिवार को दर्ज किया गया। वहीं शिमला का न्यूनतम तापमान चंडीगढ़ से सिर्फ एक डिग्री कम रहा।
Breakng
- राष्ट्र रक्षा के लिए कालिस्थान मंदिर में डा बिंदल द्वारा यज्ञ का आयोजन
- आतंक के खिलाफ लंबी लड़ाई, एकता ही बड़ा हथियार: मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) अतुल कौशिक
- आदर्श अस्पताल संगड़ाह पर करोड़ों खर्च के बाद भी डॉक्टर और सुविधाओं का टोटा
- केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया कि खाद्यान्न संकट जैसी कोई स्थिति नहीं : उपायुक्त
- मातृ दिवस पर करियर अकादमी स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम
- चरस तस्कर को दस साल का कठोर कारावास व एक लाख रुपए जुर्माना की सजा
Saturday, May 10