Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सैनवाला-बर्मापापड़ी सड़क के सुधारीकरण पर व्यय हाेंगे 6 करोड़-डॉ. बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    सैनवाला-बर्मापापड़ी सड़क के सुधारीकरण पर व्यय हाेंगे 6 करोड़-डॉ. बिंदल

    By Himachal VartaDecember 30, 2019
    Facebook WhatsApp

    कौलांवाला भूड़-लवासा चौकी सड़क का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर
    डॉ. बिंदल ने लिया मौके पर जाकर विकास कार्यों का जायजा
      नाहन। सैनवाला-बर्मापापड़ी सड़क के सुधारीकरण पर 6 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है, जिसका निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा कौलावाला भूड -लवासा चौकी सड़क को चौड़ा-पक्का करने पर आठ करोड़ 35 लाख रूपये की राशि व्यय की जा रही है जिसका निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इस सड़क का लोकार्पण कर दिया जाएगा।
    यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज नाहन विकास खण्ड के गांव सलानी में एक करोड़ 32 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित सैनवाला-सलानी सड़क का लोकार्पण करने के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि सैनवाला-कौलावाला भूड सड़क पर 8 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाला मझाड़ा पुल जल्द बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान अंधेरी पुल, भूडडीयों पुल तथा मारकंडा नदी पर निर्मित पुलों का निर्माण कार्य पूर्ण कर इन्हें जनता को समर्पित किया गया, जिससे लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली है।
    डॉ0 बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के कौलावालाभूड में वर्तमान सरकार द्वारा आईटीआई स्वीकृत की गई है जिसकी कक्षाएं आईटीआई नाहन में आरंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल और हरियाणा की सीमा पर हरियाणा सरकार द्वारा निर्माणाधीन नीमवाली पुल का निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है,जिसे आगामी दो माह के दौरान पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सीमावर्ती पुल के निर्माण पर हरियाणा सरकार द्वारा 8 करोड रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर के अतंर्गत मीरपुर गुरूद्धारा सड़क को चौडा-पक्का करने के लिए दो करोड़ 20 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसका शीघ्र ही शिलान्यास कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान वर्मा पापड़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सालय स्वीकृत करने के अतिरिक्त वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला वर्मा पापड़ी में विज्ञान कक्षाएं भी आरंभ की गई है।
    इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने दो करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सलानी-बांकावाला-मोगीनंद सड़क, दो करोड़ रूपये की लागत से निर्माणाधीन सलानी पुल तथा दो करोड़ 84 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली सलानी-टेडी बरोटी-त्रिलोकपुर सड़क के निर्माण कार्यों का मौके पर जाकर जायजा भी लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लक्ष्य निर्धारित कर इन विकास कार्यों की गुणवता तथा पारदर्शिता बनाए रखना सुनिश्चित करें।
    इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर ने भी अपने विचार रखे। प्रधान ग्राम पंचायत सलानी कटोला उर्मिला कुमारी ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया तथा उनका ग्राम पंचायत सलानी कटोला में विभिन्न विकास कार्यों को आरंभ करने के लिए आभार व्यक्त किया।
    इस अवसर पर प्रदेश भाजपा कार्यकारीणी सदस्य ओपी सैनी, अध्यक्ष ब्लॉक समिति नाहन कविता चौहान, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन रेखा तोमर, अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण महेश सिंघल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विजय अग्रवाल, अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड राकेश कपूर, खंड विकास अधिकारी नाहन अनूप शर्मा,आमवाला सेनवाला पंचायत प्रधान संदीपक के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.