शिमला। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के वरिष्ठ संपादक विनोद भारद्वाज आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए।
उन्होंने विभाग में विभिन्न पदों पर 30 वर्षों से अधिक अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने 1 जनवरी, 1989 में बतौर सहायक लोक सम्पर्क अधिकारी पदभार संभाला था। वर्तमान में वह प्रदेश सरकार के गिरिराज सप्ताहिक और हिमप्रस्थ पत्रिका में वरिष्ठ संपादक के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विनोद भारद्वाज की विभाग को दी गई मूल्यवान सेवाओं को याद किया तथा उनके खुशहाल और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर विनोद भारद्वाज और उनके परिजनों को सम्मानित किया।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16