Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»हिमकेयर के तहत 1 जनवरी से फिर शुरू होगा पंजीकरण
    स्वास्थ्य

    हिमकेयर के तहत 1 जनवरी से फिर शुरू होगा पंजीकरण

    By Himachal VartaDecember 31, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने आज यहां बताया कि जो परिवार पहले चरण में हिम केयर योजना के अंतर्गत कार्ड नहीं बनावा पाए थे उनके लिए 1 जनवरी, 2020 से दोबारा पंजीकरण प्रक्रिया आरम्भ की जा रही है जो 31 मार्च, 2020 तक जारी रहेगी।
    उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के पास हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सल हेल्थ प्रोटेक्शन के कार्ड हैं और इन कार्डों का हिमकेयर योजना के अंतर्गत नवीनीकरण भी करवाया है, उन्हें भी इस अवधि में अपने कार्ड का नवीनीकरण करवाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जिन परिवारों ने हिमकेयर में 1 जनवरी, 2019 के बाद पंजीकरण करवाया है, वह पाॅलिसी अवधि पूरी होने पर अपने कार्ड का नवीनीकरण करवा सकते हैं।
    विपिन सिंह परमार ने कहा कि लाभार्थी विभाग की बेवसाइट ूूूण्ीचेइलेण्पद पर स्वयं पंजीकरण कर सकते हैं अथवा नकदीजी लोक मित्र केन्द्र में भी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें निर्धारित प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपये का शुल्क लोक मित्र केन्द्र में जमा करवाना होगा।
    उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत पंजीकरण और नवीनीकरण करवाने के लिए सरकार द्वारा निर्धारित दस्तावेज अपलोड करवाना अनिवार्य है। श्रेणियों के आधार पर निर्धारित दस्तावेज़ों की सूची भी विभाग की बेवसाइट पर दी गई है। योजना के अंतर्गत निर्धारित प्रीमियम शुल्क शून्य रुपये से लेकर हजार रुपये तक है।
    उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती होने पर पांच लाख रुपये तक के निःशुल्क ईलाज का प्रावधान है। प्रदेश में अब तक 5.50 लाख परिवारों को इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है और 199 अस्पतालों को पंजीकृत किया गया है जिसमें 56 निजी अस्पताल शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में 55798 लाभार्थियों को 52.57 करोड़ रुपये से अधिक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा का लाभ मिला है।
    उन्होंने पात्र परिवारों से आग्रह किया कि वे शीघ्र योजना के अंतर्गत अपना पंजीकरण करवा लें ताकि बीमारी के समय इस योजना का लाभ उठा सकें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.