नाहन। विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल 2 जनवरी, 2020 प्रातः 11 बजे नाहन में नगर परिषद द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशाप के पास बनने वाले पार्किंग-स्थल का शिलान्यास करने के उपरान्त प्रातः 11ः30 बजे चकरेहडा में नगर परिषद द्वारा शहरी आवसरहित (पुरूषों एवं महिलाओं) के लिए नव निर्मित आवासों का उद्घाटन करेगे तथा दोपहर 1 बजे ढाबों मोहल्ला में नगर परिषद की ओर से बनाए जाने वाले पार्किंग-स्थल का शिलान्यास करेंगे।
यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि डॉ0 बिंदल 3 जनवरी को प्रातः 11 बजे महीपुर से नैर सड़क (ग्राम पंचायत नैर-स्वार, रेणुका विधानसभा क्षेत्र) के निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के उपरान्त एक जनसभा को भी सम्बोधित करेंगे तथा 6 जनवरी, 2020 को प्रातः 11 बजे एस.एफ.डी.ए. हॉल नाहन में महिला स्वयं सहायता समूह सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28