Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 4
    Himachal Varta
    Home»देश»प्रधानमंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ का पद संभालने पर जनरल बिपिन रावत को बधाई
    देश

    प्रधानमंत्री ने चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ का पद संभालने पर जनरल बिपिन रावत को बधाई

    By Himachal VartaJanuary 1, 2020
    Facebook WhatsApp

    नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ का पद संभालने पर जनरल बिपिन रावत को बधाई दी है।
    प्रधानमंत्री ने ट्विट संदेश में कहा “मुझे इस बात की खुशी है कि जैसे ही हम नये वर्ष और नए दशक में प्रवेश कर रहें हैं, भारत को जनरल बिपिन रावत के रूप में अपना पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिल रहा है। मैं उन्हें बधाई देता हूं, और इस नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देता हूं। वह एक निष्‍ठावान अधिकारी हैं जिन्होंने बड़े उत्साह के साथ देश की सेवा की है।’
    ‘ऐसे समय में जब देश का पहला सीडीएस अपना पदभार संभाल रहा है, मैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने हमारे राष्ट्र की सेवा की है और राष्‍ट्र के लिए बलिदान दिया है। मैं उन बहादुर जवानों को याद करता हूं जो करगिल युद्ध में शामिल हुए थे और जिसके बाद हमारी सेना में सुधार के लिए गहन चर्चाएं शुरु हुईं जिसकी परिणति आज की ऐतिहासिक घटना के रूप में हुई है।’
    ‘15 अगस्‍त 2019 को लाल किले की प्राचीर से मैंने घोषणा की थी कि देश को जल्‍दी ही चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ मिलने वाला है। इस पद पर हमारी सेनाओं को आधुनिक बनाने की बड़ी जिम्‍मेदारी है। यह देश की एक अरब तीस करोड़ जनता की आकांक्षाओं और उम्‍मीदों को परिलक्षित करेगा।’
    ‘आवश्‍यक सैन्य विशेषज्ञता के साथ सैन्‍य मामलों के विभाग का गठन और सीडीएस के पद को संस्‍थागत रूप दिया जाना एक ऐसा महत्वपूर्ण और व्यापक सुधार है जो हमारे देश को आधुनिक समय के युद्ध की बदलती चुनौतियों का सामना करने में मदद करेगा ”।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.