Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन शहर की पेयजल योजनाओं पर व्यय किए जा रहे है 74 करोड़-डॉ. बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन शहर की पेयजल योजनाओं पर व्यय किए जा रहे है 74 करोड़-डॉ. बिंदल

    By Himachal VartaJanuary 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    शहर की आगामी 30 वर्षों के लिए पेयजल समस्या का होगा स्थाई समाधान
    नाहन। नाहन शहर के लोगों की पेयजल समस्या के निराकरण के लिए 74 करोड़ रूपये की राशि व्यय की जा रही है, जिससे शहर की आगामी 30 वर्षों के लिए पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान होगा।
    यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज यहां ढ़ाबो मोहल्ला नाहन में नगर परिषद द्वारा 80 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग स्थल का शिलान्यास करने के उपरान्त एक जनसमूह को सम्बोधित करते हुए दी। उन्होने कहा कि नाहन शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने वाली नेहरस्वार पेयजल योजना पर आठ करोड़ 50 लाख रूपये तथा खैरी पेयजल योजना पर चार करोड़ 50 लाख रूपये की राशि व्यय कर पुरानी पाईपों को बदलकर नई पाइपें लगाई गई है। उन्होंने कहा कि नाहन शहर को पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए 52 करोड़ रूपये की लागत से गिरी पेयजल योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसका शीघ्र ही लोकार्पण कर दिया जाएगा।
    डॉ0 बिंदल ने कहा कि नाहन शहर में 13 पेयजल टैंकों का निर्माण करने के अतिरिक्त साढ़े सात करोड़ रूपये की राशि से पूरे शहर में एक टैंक से दूसरे टैंक को जोड़ने के लिए पेयजल की बड़ी पाईपें बिछाई जा रही है। उन्होंने नाहन शहर में वाहनों की पार्किंग व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान नाहन में 5 स्थलों पर वाहनों की पार्किंग निर्माण का कार्य किया जा रहा है जिसके तहत बस स्टैंड परिसर में 6 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाली पार्किंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है तथा 6 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से नगर परिषद भवन नाहन का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसमें दो करोड़ रूपये की लागत से वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि नाहन शिमला रोड़ पर भी 50 वाहनों के लिए पार्किंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर के गतिशील नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्वक विकास हो रहा है जिसके तहत नाहन में 7 करोड़ रूपये की लागत से इण्डोर स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा 10 करोड़ रूपये की लागत से ऑडिटोरियम के निर्माण का शिलान्यास शीघ्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के सुदृढीकरण पर 24 करोड़ 50 लाख रूपये व्यय किए जा रहे है, जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में 29 ट्रांस्फार्मर स्थापित किए तथा 17 ट्रांस्फार्मरों की क्षमता को अपग्रेड करने के अतिरिक्त 34 किलोमीटर लंबी नई लाईनें तथा 15 किलोमीटर बिजली की लाईनों को अपग्रेड किया गया। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में पांच नए ट्रांस्फार्मर स्थापित करने के अतिरिक्त पांच ट्रांस्फार्मरों की क्षमता को अपग्रेड किया गया। उन्होंने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंधेरी, जोहड़ों, धौलाकुंआ, मोगीनंद तथा शक्तिनगर नाहन में पॉवर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे, जिससे नाहन विधानसभा क्षेत्र में आगामी 20 वर्षों के लिए विद्युत आपूर्ति की स्थाई समस्या का समाधान होगा।
    डॉ0 बिंदल ने कहा कि नगर परिषद नाहन द्वारा गत दो वर्षों के दौरान नाहन शहर में 650 स्ट्रीट लाईटें लगाई गई तथा नाहन शहर में नगर परिषद के वाहनों द्वारा घर-घर जाकर कूड़ा-कचरा इक्कठा किया जा रहा है।
    इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने नगर परिषद नाहन द्वारा हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशाप के समीप 20 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्किंग-स्थल का शिलान्यास, चकरेहडा में 89 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आवासरहित पुरूषों के लिए भवन निर्माण का शिलान्यास तथा बस स्टैंड नाहन के समीप 40 लाख रूपये की लागत से निर्मित आवास रहित महिलाओं के भवन का लोकार्पण भी किया।
    इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारीणी सदस्य ओपी सैनी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, अध्यक्ष नगर परिषद नाहन रेखा तोमर, उपाध्यक्ष नगर परिषद नाहन अविनाश गुप्ता ने भी अपने विचार रखे।
    इस मौके पर एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद अजमेर ठाकुर, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विजय अग्रवाल, अधीशाषी अभियन्ता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मनदीप गुप्ता, अधीशाषी अभियन्ता विद्युत बोर्ड राकेश कपुर, नगर परिषद नाहन के पार्षदों के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.