Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सफल संचालन के लिए प्रदेश को प्रथम पुरस्कार
    हिमाचल प्रदेश

    राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सफल संचालन के लिए प्रदेश को प्रथम पुरस्कार

    By Himachal VartaJanuary 2, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के सफल संचालन के लिए हिमाचल प्रदेश को उत्तर-पूर्व क्षेत्र और हिमालयन राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। यह पुरस्कार शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट कर उन्हें प्रस्तुत किया।
    शहरी विकास विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने यह पुरस्कार, प्रदेश सरकार की ओर से विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में आवास एवं शहरी मामलों के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा से प्राप्त किया। पुरस्कार में भारत सरकार द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं हिमाचल प्रदेश को पांच करोड़ रुपये का अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया गया।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि दीन दयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी विकास आजीविका मिशन के तहत शहरी गरीबों के स्वयं सहायता समूहों का गठन करके समूह के सदस्यों का क्षमतावर्धन करते हुए उनका सामाजिक, आर्थिक विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों के गठन के तीन माह बाद 10 हजार रुपये रिवाल्विंग फंड दिया जा रहे हैं।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशल विकास घटक के तहत निःशुल्क प्रशिक्षण और स्वरोजगार घटक के तहत लाभार्थियों को कम ब्याज दरों पर आसान ऋण बैंकों के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। शहरी आश्रय विहीन जो लोग खुले में सोते थे उनके लिए शहरी निकायों में आश्रय भवन संचालित किए जा रही है।
    पथ विक्रेताओं के उत्थान के लिए भी उनका सर्वेक्षण कराकर हर शहरी निकाय के लिए विक्रेय योजना बनाई जा रही है। पथ विक्रेता अधिनियम नगर विक्रय समिति का चुनाव भी इस वर्ष की कार्य योजना में है, जिसे मार्च, 2020 तक सभी शहरी निकायों में पूरा कर लिया जाएगा।
    जय राम ठाकुर ने रैंकिग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए विभाग के अधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भी राज्य को इस श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त होगा।

    इस अवसर पर निदेशक शहरी विकास विभाग, राम कुमार गौतम और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.