नाहन। जिला सिरमौर में ई-रिक्शा वाहन प्रतिबंधित है इसलिए कोई भी व्यक्ति अपने स्तर पर ई-रिक्शा न खरीदें।
यह जानकारी देते हुए अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर सोना चौहान ने बताया कि ई-रिक्शा पॉलिसी अभी सरकार द्वारा मंजूर नहीं की गई है। यदि कोई भी ई-रिक्शा सड़क पर बिना पंजीकरण के चलते पाई जाती है तो केन्द्रीय मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अतंर्गत उसे दण्डित किया जा सकता है।
उन्होंने जिला सिरमौर के वासियों से आग्रह करते हुए कहा है कि सरकार द्वारा जब तक कोई पॉलीसी न बनाई जाए तब तक अपने स्तर पर कोई भी व्यक्ति ई-रिक्शा न खरीदे। ऐसा करने पर ई-रिक्शा के पंजीकरण के लिए परिवहन विभाग बाध्य नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय नाहन के दूरभाष नम्बर 01702-225968 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
Breakng
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
- बीडीसी और जिला परिषद में करारी हार के बाद हर्षवर्धन ने रोहनाट कॉलेज करवाया बंद : बलदेव तोमर
Thursday, June 11