शिमला। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने विभाग के वरिष्ठ वीडियो कैमरामैन मंजीत सिंह के पिता स्वर्गीय कैप्टन सतपाल सिंह रोहेवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। माॅडल टाउन जलंधर के रहने वाले कैप्टन सतपाल सिंह रोहेवाल 87 वर्ष के थे। लम्बी बीमारी के पश्चात आज उन्होंने शिमला में अंतिम सांस ली।
अपने शोक संदेश में हरबंस सिंह ब्रसकोन ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28