Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    • एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण आवश्यकः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों का चरित्र निर्माण आवश्यकः राज्यपाल

    By Himachal VartaJanuary 3, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण भी आवश्यक है। यह बात राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज डीएवी अंबोटा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने विद्यार्थियों में चरित्र निर्माण व व्यक्तिव विकास को जरूरी बताते हुए कहा कि बिना संस्कारों के शिक्षा का कोई मूल्य नहीं है।
    राज्यपाल ने कहा कि अध्यापक विद्यार्थियों में ज्ञान के साथ-साथ नैतिक मूल्यों का भी विकास करते हैं और डीएवी संस्था इसी के लिए जानी जाती है। देश भर में डीएवी स्कूल संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। डीएवी के विद्यार्थी आज उच्च पदों पर आसीन हैं, जो डीएवी की सफलता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ज्ञान आज इंसान की ताकत है और देश की गरीबी दूर करने में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    बंडारू दत्तात्रेय ने संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर तथा पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए कहा कि सभी को उनके दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए।
    राज्यपाल ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग न करना तथा वन संरक्षण बेहद जरूरी है। पर्यावरण का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। पूरे विश्व में जल संकट पैदा हो रहा है और अगर आज पानी नहीं बचाया गया तो निकट भविष्य में एक बड़ी समस्या सामने होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान छेड़ा है और प्लास्टिक का उपयोग न करना इसी मुहिम का हिस्सा है। सभी नागरिकों को इसमें बढ़-चढ़ कर शामिल होना चाहिए।
    इससे पहले डीएवी अंबोटा स्कूल पहुंचने पर राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रधानाचार्य नमित शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
    वार्षिक समारोह के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्यपाल ने स्कूल की स्मारिका का विमोचन किया और मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया।
    इससे पहले, राज्यपाल ने डीएवी अंबोटा के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का उद्घाटन भी किया।
    विधायक बलबीर सिंह, विधायक राजेश ठाकुर, डीएवी काॅलेज प्रबंध समिति के सचिव अरविंद घई भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
    • घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
    • पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
    • विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    • जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.