शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्म दिवस पर 6 जनवरी, 2020 को हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड मिनी मैराथन दौड़ आयोजित कर रहा है।
खेल नियंत्रण बोर्ड के प्रवक्ता सरजीव मैहरा ने आज यहां बताया कि यह दौड़ 6 जनवरी को प्रातः 7 बजे सचिवालय परिसर के प्रांगण से आरम्भ होकर पुलिस नियंत्रण कक्ष, माल रोड से होती हुई सचिवालय परिसर में सम्पन्न होगी। मैराथन का शुभारम्भ ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं खेल नियंत्रण बोर्ड खेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. आर.एन. बत्ता करेंगे। दौड़ में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री पुरस्कार वितरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले इच्छुक प्रतिभागी 5 जनवरी, 2020 को सांय 5.30 बजे तक सचिवालय के अलर्जली भवन के कमरा न. 314, 327, 227 तथा 205 में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Tuesday, June 16