शिमला। हिमाचल प्रदेश में कड़के की ठंड का दौर लगातार जारी है। बीते रोज प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि से तापमान में जोरदार गिरावट आई है। लाहौल स्पीति का केलांग शुक्रवार को भी प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माईनस 13, मनाली में माईनस 3, कुफरी में माईनस 2 दशमलव 8, कल्पा में माईनस 2 दशमलव 4, भूंतर में माईनस शून्य दशमलव 2, सुन्दर नगर में शून्य दशमलव 1 और शिमला में 1 दशमलव 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक राज्य के मैदानी और मध्य पर्वतीय इलाकों में मौसम साफ बने रहने की संभावना जताई है। जबकि अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर इस दौरान बर्फबारी हो सकती है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17