मंडी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश मेें सड़कों कि हालत खस्ता है और जयराम सरकार हर माह 5 करोड़ रुपए का कर्ज लेकर जश्न मना रही है। पत्रकारों से बात करते हुए कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का 2 साल का कार्यकाल निराशाजनक रहा। इस दौरान विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इंवेस्टर मीट की गयी। जिस पर तीस करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए। कौल सिंह ने कहा कि इस तरह की इंवेस्टर मीट का कोई मतलब ही नहीं है। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शर्मा, लाभ सिंह, लाल सिंह कौशल और उपेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17