Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, June 12
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मनाली शरदोत्सव : सैकड़ों महिलाओं ने डाली नाटी
    हिमाचल प्रदेश

    मनाली शरदोत्सव : सैकड़ों महिलाओं ने डाली नाटी

    By Himachal VartaJanuary 4, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मनाली के पांच दिवसीय राष्ट्र स्तरीय शरदोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को माल रोड पर सैकड़ों महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कुल्लवी लोकनृत्य नाटी का खूबसूरत प्रदर्शन किया। इस महानाटी में मनाली विधानसभा क्षेत्र के लेफ्ट बैंक इलाके के 60 से अधिक महिला मंडलों की एक हजार से ज्यादा सदस्यों ने भाग लिया। पारंपरिक कुल्लवी सफेद पट्टू, लाल ढाठू और आभूषणों से सजी इन महिलाओं ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर नाटी डालकर विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों तथा देश-विदेश के पर्यटकों को अपनी समृद्ध लोक संस्कृति से रूबरू करवाया। इस अद्भुत सांस्कृतिक आयोजन का शुभारंभ वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने किया।
    उन्होंने बताया कि शरदोत्सव के चौथे दिन रविवार को भी महानाटी आयोजित की जाएगी, जिसमें मनाली विधानसभा क्षेत्र के राईट बैंक क्षेत्र के महिला मंडल की महिलाएं भाग लेंगी। वे पारंपरिक काले रंग एवं खूबसूरत डिजाइन वाले कुल्लवी पट्टू के साथ लोकनृत्य करेंगी। इस बीच शरदोत्सव के दूसरे दिन मनाली की मनु रंगशाला और माल रोड में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्थानीय लोगों के अलावा देश-विदेश के पर्यटकों ने इन कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.