शिमला। उच्चत्तर शिक्षा विभाग, ने ‘मेधा प्रोत्साहन योजना’ के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कार्यरत मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी शिक्षा निदेशक उच्चत्तर डाॅ. अमरजीत कुमार शर्मा ने आज यहां दी।
यह आवेदन राज्य एवं राज्य के बाहर उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा चिन्हित संस्थानों में प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों से सीएलएटी/एनईईटी/आईआईटी-जेईई/एआईआईएमएस/एएफएमसी/एनडीए इत्यादि एवं यूपीएससी/एसएससी/बैकिंग/बीमा और रेलवे इत्यादि की परीक्षाओं के लिए आमंत्रित किए गए हैं।
इस योजना के अंतर्गत आवेदन के लिए विद्यार्थी, हिमाचल प्रदेश का स्थाई निवासी होना चाहिए। अभ्यार्थी के परिवार की कुल आय 2.50 लाख प्रति वर्ष/गरीबी रेखा की आय से दौगुनी से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस योजना में चयनित विद्यार्थियों को जीवनकाल में अधिकतम एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। वित्तीय सहायता को विद्यार्थी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के दौरान अपने भरण-पोषण, संस्थान की फीस, किताबें तथा अन्य प्रकाशित सामग्री पर खर्च करेगा।
इस योजना के तहत आवेदन की अन्तिम तिथि 25 दिसम्बर से बढ़ाकर 15 जनवरी, 2020 की गई है। इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र निर्धारित तिथि तक शिक्षा निदेशक उच्चत्तर, हिमाचल प्रदेश, शिमला-171001 के कार्यालय में डाक द्वारा या ई-मेल [email protected] के माध्यम से भेज सकते हैं।
निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। योजना से सम्बन्धित पूर्ण जानकारी शिक्षा निदेशक उच्चत्तर हिमाचल प्रदेश की वेबसाइट www.educationhp.org पर उपलब्ध है।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17