Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»पंजाब»उद्योगों की उन्नती बेरोजगारी की समस्या का हल: परनीत कौर
    पंजाब

    उद्योगों की उन्नती बेरोजगारी की समस्या का हल: परनीत कौर

    By Himachal VartaJanuary 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    पंजाब ने देश की सर्वोत्तम औद्योगिक और व्यापार नीति लागू की: सुंदर शाम अरोड़ा
    स्टेट ग्राऊंड वॉटर अथॉरिटी की स्थापना की मंज़ूरी, जल्दी ही होगा नोटीफिकेशन
    जि़ला संगरूर इंडस्ट्रियल चेंबर द्वारा कान्फ्ऱेंस का आयोजन
    चंडीगढ़।‘‘पंजाब में उद्योगों की उन्नती से बेरोजगारी की समस्या का हल किया जा सकता है।’’ यह खुलासा आज यहाँ ‘द ललित होटल’ चण्डीगढ़ में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, पंजाब और जि़ला संगरूर इंडस्ट्रियल चेंबर द्वारा करवाई गई कान्फ्ऱेंस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और पटियाला से मौजूदा लोकसभा मैंबर श्रीमती परनीत कौर ने किया।
    उन्होंने कहा कि पंजाब कृषि प्रधान राज्य है और पंजाबी अपनी मेहनत, खुले स्वभाव और कठिन कामों को पूरा करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आशा अभिव्यक्ति कि राज्य सरकार की तरफ से औद्योगिक क्षेत्र में की जा रही पहलकदमियों के कारण पंजाब अब औद्योगिक क्रांति की तरफ भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि औद्योगिक उन्नती से नौजवानों को रोजग़ार मिलेगा और साथ ही सम्बन्धित क्षेत्र भी ख़ुशहाल होगा।
    पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में सोच विचार करने के बाद राज्य में देश की सर्वोत्तम औद्योगिक और व्यापार नीति लागू की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्योगों को प्रफुल्लित करने के लिए ख़ास रूचि लेकर इस नीति को लागू करवाया है। उन्होंने संगरूर चेंबर की माँगों सम्बन्धी जि़क्र करते हुए कहा कि पंजाब में स्टेट ग्राऊंड वॉटर अथॉरिटी की स्थापना की मंज़ूरी दे दी गई है और नोटिफिकेशन होने के बाद इसे जल्द ही अमल में लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि 85 प्रतिशत उद्योगों को पहले ही साईट मुल्यांकन की मुश्किल प्रक्रिया में से निकलने की ज़रूरत नहीं है और सिफऱ् 15 प्रतिशत उद्योग जो निर्धारित स्वीकृत क्षेत्रों से बाहर स्थित हैं, को साईट अप्रेज़ल कमेटी से साईट की मंज़ूरी लेने सम्बन्धी नियमों में संशोधन करके उपयुक्त हल जल्द ही निकाल लिया जायेगा।
    श्री अरोड़ा ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहलकदमियों का जि़क्र करते हुए कहा कि नयी औद्योगिक नीति के अंतर्गत एम.एस.एम.ई., बड़े क्षेत्र की मौजूदा और नयी इकाईयों के लिए विशेष वित्तीय छूट उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि लघु और मध्यम उद्योगों के डिलैंड पेमेंट मसले जि़ला स्तर पर हल करने के लिए राज्य के समूह जिलों में एम.एस.ई. फैसिलीटेशन कौंसलें स्थापित की गई हैं। उन्होंने बताया कि लुधियाना में 380 एकड़ क्षेत्रफल में हाई टेक साइकिल वैली स्थापित की जा रही है। उन्होंने बताया कि फूड प्रोसैसिंग इकाईयों की माँग को मुख्य रखते हुए अमृतसर में एयर कार्गो हब को अपग्रेड किया जा रहा है।
    इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के डायरैक्टर श्री सिबन सी., पंजाब पी.एच.डी. चेंबर के प्रमुख श्री आर. एस. सचदेवा, जि़ला संगरूर इंडस्ट्रियल चेंबर के चेयरमैन डा. ए. आर. शर्मा, प्रधान श्री घनश्याम कांसल ने भी संबोधन किया।
    इस अवसर पर संगरूर के प्रशासन के सिविल और पुलिस अधिकारी, डिप्टी डायरैक्टर उद्योग विभाग श्री विश्व बंधु, जि़ला संगरूर इंडस्ट्रियल चेंबर के समूह मैंबर और उनके पारिवारिक मैंबर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.