धर्मशाला/शिमला। हिमाचल प्रदेश भाजपा के सह-मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा ने कांग्रेस नेता जीएस बाली द्वारा प्रदेश की भाजपा सरकार पर की गई टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि जयराम सरकार के दो वर्ष के ऐतिहासिक कार्यकाल को देखकर कांग्रेस पार्टी के नेता हताश और परेशान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में बेरोजगारों के रोजगार के नाम पर छल किया गया, जबकि प्रदेश में भाजपा सरकार ने बेरोजगारों के लिए रोजगार के नए द्वार खोले हैं। निजी व सरकारी स्तर पर बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाया जा रहा है। सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल सुशासन, जनता के विश्वास, प्रगति एवं विकास से परिपूर्ण रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि धर्मशाला में सफल इन्वेस्टर मीट को लेकर भी कांग्रेस के नेता ओछी बयानबाजी कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं, जबकि सरकार ने 96 हजार करोड़ रुपये के निवेश के 703 एमओयू हस्ताक्षरित किए हैं।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28