Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जय राम ठाकुर ने हिमाचल माईजीओवी पोर्टल और सीएम ऐप का शुभारम्भ किया
    हिमाचल प्रदेश

    जय राम ठाकुर ने हिमाचल माईजीओवी पोर्टल और सीएम ऐप का शुभारम्भ किया

    By Himachal VartaJanuary 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां हिमाचल माईजीओवी पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। माईजीओवी पोर्टल भारत के विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की नई अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश सरकार में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है।
    जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर सीएम ऐप का भी शुभारम्भ किया।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने में सहायक होगा। प्रदेश सरकार रचनात्मक आलोचनाओं पर विचार करेगी तथा राज्य और देश की बेहतरी के लिए सभी सुझावों का समन्वय करेगी।
    उन्होंने कहा कि माईजीओवी हिमाचल पोर्टल और मुख्यमंत्री ऐप के माध्यम से प्रशासन को लोगों के करीब लाने का एक प्रयास है और इससे सरकार और लोगों के मध्य परस्पर संवाद सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस ऐप की सुविधा प्रदान करने वाला देश का 11वां राज्य है।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल की मुख्य विशेषताएं विभिन्न प्रकार की सार्वजनिक नीतियों के मुद्दांे पर बातचीत, चर्चा, कार्य, मत देना और ब्लाॅगस हैं। इस ऐप की मदद से नागरिक सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष और त्वरित जानकारी हासिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐप के माध्यम से आम जनता भी नीतियों और कार्यक्रमों को अधिक प्रभावशाली और परिणाम उन्मुख बनाने के लिए अपने मूल्यवान सुझाव दे सकते हैं। इससे पूर्व प्रदेश सरकार ने जनता को उनकी समस्याओं के समाधान और सामाजिक महत्व के विभिन्न मुद्दों को उठाने के लिए सीएम सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 का शुभारम्भ किया था।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की जनता चीफ मिनिस्टर ऐप के माध्यम से उनकी शिकायतों को सीधे मुख्यमंत्री को लिख सकेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के मध्य सामंजस्य स्थापित करने में मददगार सिद्ध होगी।
    कृषि व सूचना प्रौद्योगिकी मन्त्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल ऐप और मुख्यमंत्री ऐप के माध्यम से सरकार प्रदेश के लोगों के और अधिक करीब आएगी। लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए आरम्भ की गई योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का अधिकार है।
    प्रधान सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी जे.सी शर्मा ने मुख्यमंत्री व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया।
    माई जीओवी, भारत सरकार के सीईओ अभिषेक सिंह ने पोर्टल के संबध में अपनी प्रस्तुति दी।
    सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने सीएम ऐप पर प्रस्तुति दी।
    शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मन्त्री सरवीन चैधरी, मुख्य सचिव अनिल खाची, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, प्रधान सचिव, सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.