Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हरियाणा»मनोहर लाल बोले नागरिकता संशोधन अधिनियम के आने से पड़ोसी देशों से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता मिलने के रास्ते खुले
    हरियाणा

    मनोहर लाल बोले नागरिकता संशोधन अधिनियम के आने से पड़ोसी देशों से प्रताड़ित लोगों को नागरिकता मिलने के रास्ते खुले

    By Himachal VartaJanuary 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के आने से पड़ोसी देशों से प्रताडि़त लोगों को नागरिकता मिलने के रास्ते खुल गए हैं। इस अधिनियम के तहत हरियाणा में भी ऐसे लोगों को नागरिकता मिल सकेगी और अब वे भारत के नागरिक बन कर खुशहाल जीवन जीएंगे।
    मुख्यमंत्री आज पंचकूला के सैक्टर 10 में घर-घर जाकर इस अधिनियम के प्रति लोगों को जागरूक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों को नागरिकता संशोधित अधिनियम (सीएए) के प्रति सचेत एवं जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस अधिनियम से देश के किसी भी व्यक्ति की नागरिकता नहीं जाएगी बल्कि सीएए पड़ोसी देशों के धार्मिक तौर पर प्रताडि़त अल्पसंख्यक लोगों की नागरिकता सुरक्षित करने के लिए बनाया गया है।
    श्री मनोहर लाल ने कहा कि सीएए के संसद में पास होने पर कुछ लोगों ने भ्रांतियां फैलाने का काम शुरू कर दिया जिसके कारण देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया। लोगों में फैली हुई भ्रांतियों को दूर करने के लिए हमने लोगों तक सही एवं स्टीक संदेश देने का निर्णय लिया है। इसीलिए पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाया है जिसका शुभारम्भ हरियाणा के पंचकूला से किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के पड़ोसी पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बंगलादेश आदि देशों में हिन्दु, सिख, जैन, बौद्ध, इसाई आदि कम संख्या में होने के कारण जलालत सहनी पड़ती थी जिसके कारण वे उन देशों को छोडक़र भारत आ गए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पहले 1955 के कानून के तहत 11 साल बाद नागरिकता देने का प्रावधान था लेकिन अब इस अधिनियम के तहत 2014 से पहले भारत में आए लोगों को नागरिकता दे दी जाएगी । उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेेयी के शासनकाल के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह ने भी प्रताडि़त लोगों को नागरिकता देने पर विचार करने बारे कहा था।
    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों पाकिस्तान में सिख गुरुद्वारे पर हुए पथराव के प्रति पीडा होती है इसलिए हमें पाकिस्तान सरकार के रवैये के विरूद्ध मानवाधिकार आयोग के समक्ष आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएए का साहित्य छपवाकर वितरित किया जा रहा है। इसलिए लोगों को सीएए को भली-भांति पढक़र और मोबाईल नम्बर 8866288662 पर मिसड कॉल देकर इसके समर्थन में अपनी सहमति दें। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे नागरिकता संशोधित बिल को सहमति अवश्य प्रदान करें।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.