Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    • पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, June 11
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने लिया कई सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा
    हिमाचल प्रदेश

    अपने जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री ने लिया कई सामाजिक गतिविधियों में हिस्सा

    By Himachal VartaJanuary 6, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का 55वां जन्म दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से सम्बन्ध रखने वाले लोगों ने मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ‘ओक-ओवर’ पहुंचकर उनको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए शुभकानाएं दीं।
    मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और राज्य रैड क्रास अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं।
    प्रदेश मंत्रिमण्डल के सदस्यों, विधायकाें, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए हजारों लोगों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी।
    मुख्यमंत्री ने दि रिज पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया।
    इसके पश्चात् जय राम ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला में 10 करोड़ रुपये लागत की डिजिटल सबस्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी (डीएसए) मशीन का लोकार्पण किया। डिजिटल सबस्ट्रैक्शन एंजियोग्राफी मशीन का उपयोग ब्रेन स्ट्रोक, कैंसर, फेफड़े, आंत, गर्भाशय और गुर्दे के रक्तस्त्राव जैसे विकारों के निदान और उपचार के लिए किया जाता है। इस मशीन के स्थापित होते ही लोगों को राज्य में ही डिजिटल सबस्ट्रैशन एंजियोग्राफी की सुविधा प्राप्त होगी।
    मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों को व्हीलचेयर भी वितरित कीं।
    शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जमवाल भी इस अवसर पर मौजूद थे।
    जय राम ठाकुर ने आज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से तीन नई ग्रामीण विकास योजनाओं का शुभारम्भ किया जिनमें मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, अन्तोदय मिशन के अन्तर्गत उत्थान और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार (डेवल्प एम्पैथी फोर मेनस्ट्रुअल वोमेन थ्रू इन्फोरमेशन) अर्थात् ‘देवी’ शामिल हैं।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना राज्य में शिल्पकारों व कारीगरों को परम्परागत कलाओं, हस्तशिल्प व हथकरघा के संरक्षण को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ युवाओं को इन परम्परागत कलाओं को जानने व समझने के लिए प्रेरित करेगी।
    जय राम ठाकुर ने कहा कि उपायुक्तों की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश में 5000 अत्यंत निर्धन परिवारों और 95 हजार बीपीएल परिवारों को अंतयोदय मिशन कार्यक्रम के तहत उत्थान योजना में शामिल किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि देवी कार्यक्रम के अन्तर्गत महिलाओं को स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री ने नोफल वैलफेयर एण्ड चैरिटेबल सोसायटी गुरूद्वारा पीजीआई, चण्डीगढ़ द्वारा दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल शिमला में आयोजित लंगर में सेवा भी की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
    • नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
    • कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
    • नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
    • 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.