मोहाली। पंजाब राज्य महिला कमिशन चंडीगढ़ की चेयरपर्सन मनीशा गुलाटी ने सोमवार को सत नारायण मंदिर मटौर का दौरा किया और महिला मंडल के मैंबरों से उनकी समस्याएं सुनीं। मंडल प्रधान दयावंती बांसल व मीत प्रधान आभा बांसल ने सनातन धर्म वैलफेयर सोसायटी के प्रधान पर महिलाओं को तंग परेशान करने व शौचालय को ताला लगाने का मुद्दा उठाया जिस पर पंजाब राज महिला कमिशन की चेयरपर्सन मनीशा गुलाटी ने मंदिर कमेटी को मंगलवार कार्यालय में बुलाया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ किसी तरह का अभद्र व्यवहार बर्दाशत नहीं किया जएगा। वहीं, उन्होंने मौके पर मौजूद थाना मटौर के एसएचओ राजीव कुमार को मंदिर के अंदर महिला मंडल की महिलाओं की सुरक्षा मुहैया करने के निर्देश दिए और शौचालयों पर लगाया ताला खुद के सामने खुलवाया । चेयरपर्सन ने कहा कि वह डिप्टी कमिश्नर मोहाली के साथ बात करके मंदिर की नई प्रबंधक कमेटी में महिलाओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व दिलाएंगी।
Breakng
- वृक्षारोपण पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम – शरद कुमार लगवाल
- सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास की आधारभूत संरचना – संजय अवस्थी
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
Tuesday, July 21