शिमला। हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवाएं स्पोर्ट्स कन्ट्रोल बोर्ड ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के जन्मदिवस पर आज यहां मिनी मैराथन का आयोजन किया। पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने मैराथन दौड़ आयोजित करने के लिए सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां कर्मचारियों को व्यस्त दिनचर्या के बीच राहत पहुंचाती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में कर्मचारियों ने सरकार के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं आरम्भ की हैं जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर डाॅ. इन्द्र सिंह ठाकुर और सविता ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक ‘कदम व कदम जय राम ठाकुर’ का विमोचन भी किया।
उन्होंने राज्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इन्ट्रा स्टेट पीडीएस राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी और फोर्टिफाईड गेंहू का आटा योजना का भी शुभारम्भ किया। इस योजना के शुरू होने से उपभोक्ता किसी भी उचित मूल्य की दुकान से आवश्यक वस्तुएं खरीद सकेंगे। इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं को फोर्टिफाईड गेंहू आटा उपलब्ध करवाया जाएगा जिसमें आयरन, फोलिकएसिड और विटामिन बी12 जैसे पोषक तत्व हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव डाॅ. आर.एन. बता, सचिवालय सेवाएं स्पोटर््स कन्ट्रोल बोर्ड के महासचिव राजेश शर्मा और अन्य पदाधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
