Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमाचल में राशनकार्ड की पोर्टेबिलिटी स्कीम शुरू
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में राशनकार्ड की पोर्टेबिलिटी स्कीम शुरू

    By Himachal VartaJanuary 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज से राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी स्कीम आरंभ हो गई है। इस स्कीम के आरंभ हो जाने से अब राशनकार्ड धारक प्रदेश के किसी भी उचित मूल्य की सरकारी दुकान से अनुदानित राशन ले सकेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला से इस योजना का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज शिमला में ही माईजीओवी पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल शासकीय प्रणाली में जनता की भागीदारी को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगा। माईजीओवी पोर्टल भारत के विकास के लिए तकनीक की मदद से सरकार और नागरिकों के मध्य भागीदारी की अभिनव पहल है। इसका उद्देश्य प्रदेश सरकार में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ावा देना है। जयराम ठाकुर ने इस अवसर पर सीएम ऐप का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माईजीओवी हिमाचल प्रदेश के लोगों को अपने विचारों, सुझावों, प्रतिक्रियाओं और शिकायतों को सरकार तक पहुंचाने में सहायक होगा। प्रदेश सरकार रचनात्मक आलोचनाओं पर विचार करेगी तथा राज्य और देश की बेहतरी के लिए सभी सुझावों का समन्वय करेगी। इस ऐप की मदद से नागरिक सरकार द्वारा जनता के कल्याण के लिए विभिन्न नीतियों और कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष और त्वरित जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.