नाहन। जिला सिरमौर के मैदानी व ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो रही वर्षा व बर्फबारी के चलते अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सभी नागरिकों से सावधानी बरतने, पर्यटकों से चूड़धार मंदिर न जाने व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों तथा अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जाने से बचने का आग्रह किया है। प्रियंका वर्मा ने सभी विभागों से सावधानी बरतने व किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। उन्होंने सभी जिला वसियों से सावधानी बरतने की अपील किया है। अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि किसी भी प्रकार की आपदा स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबन्धन परिचालक केन्द्र के दूरभाष न0 01702-226401,226002,226403,226404,226405 अथवा टोल फ्री न0-1077 व व्हट्सऐप नं.-7018709700 पर सूचित करे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17