शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां टुटीकण्डी में नगर निगम की पार्किंग में स्थापित मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 कार्यालय का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन लोगों की समस्याओं के समाधान में बहुत उपयोगी सिद्ध हो रही है। इससे लोगों को घर बैठे ही आॅनलाइन अपनी शिकायत दर्ज कराने की सुविधा मिली है और सरकारी कार्यालयों में लोगों की संख्या घट गई है। उन्होंने कहा कि इस सेवा से लोगों के समय और धन की बचत भी हो रही है। उनकी समस्याओं का निवारण बिना विलम्ब किया जा रहा है क्योंकि सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। यही नहीं शिकायत का निवारण करने के उपरान्त शिकायतकर्ता की सन्तुष्टी पर भी ध्यान दिया जा रहा है।
जय राम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन योजना की निर्देशिका को भी जारी किया।
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव जे.सी. शर्मा ने हेल्पलाइन के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी।
निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी रोहन चन्द ठाकुर ने हेल्पलाइन की प्रगति पर एक प्रस्तुति दी।
शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज और कृषि एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Breakng
- हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
- सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
- रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
- 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
- देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
Wednesday, June 17
