जीरकपुर। जीरकपुर में गाजीपुर रोड पर बीती रात एक सड़क दुर्घटना में एक मोटरसाईकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना सड़क के बीच लगे पेड़ से मोटरसाईकिल के टकराने के कारण हुई है। पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान अलाउद्यीन शाह (32) निवासी गाजीपुर के रूप में हुई है जो अपने पीछे विधवा पत्नी और तीन बच्चे छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार राज मिस्त्री का काम करने वाले मजीह उल शाह और उसका साला अलाऊदीन शाह बाइक से अपने घर जा रहे थे। रात के करीब साढ़े नौ बजे जब वह हाईवे पर स्थित होटल वेस्टर्न मेरीलैंड के पिछले रोड से गाजीपुर जा रहे थे। सामने से आ रही एक गाड़ी की लाईट आँखों में पड़ने से चालक का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बाइक सड़क के बीच लगे एक पेड़ में टकरा गयी। मौके पर मौजूइ लोगों ने बताया कि नगर कौंसिल की तरफ से सड़कों का निर्माण करते हुए भारी लापरवाही इस्तेमाल की गई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में सड़कों को चौड़ा करते हुए रास्ते में आ रहे वृक्षों की कटाई नहीं की जिसके कारण सड़क के बीच खड़े यह पेड़ हादसों को न्योता दे रहे हैं। थाना प्रमुख इंस्पेक्टर गुरवंत सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Tuesday, July 21