चंडीगढ़। श्री कमलदीप सिंह ने आज यहाँ खेल और युवक सेवाएं और एन.आर.आई. मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी, स्वपास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री स. बलबीर सिंह सिद्धू, वन एवं वन्य जीव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री स. साधु सिंह धर्मसोत, डॉ. राज कुमार वेरका, संसद मैंबर श्री आनन्दपुर साहिब श्री मनीष तिवारी, संसद मैंबर खडूर साहिब श्री जसबीर सिंह गिल और संसद मैंबर फतेहगढ़ साहिब डॉ. अमर सिंह की मौजूदगी में पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया।
राणा गुरमीत सिंह सोढी ने इस मौके पर नव नियुक्त चेयरमैन को मुबारकबाद देते हुए उम्मीद ज़ाहिर की कि कमलदीप सिंह यह यकीनी बनाऐंगे कि पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक राज्य के कृषि क्षेत्र को मज़बूत करने के उद्देश्य से नये प्रयास शुरु करेगा, जो कि सहकारी क्षेत्र की रीढ़ की हड्डी है।
कमलदीप सिंह ने अपने संबोधन के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह उनको सौंपी गई जि़म्मेदारी को तनदेही से निभाएंगे और किसान भाईचारे की बेहतरी के लिए विशेष प्रयास करेंगे।
इस मौके पर श्री इन्दरबीर सिंह बुलारिया और श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग (दोनों विधायक और सलाहकार मुख्यमंत्री), विधायक कपूरथला और पूर्व मंत्री राणा गुरजीत सिंह, विधायक अमृतसर (उत्तरी) श्री सुनील दत्ती, विधायक जलालाबाद श्री रमिन्दर सिंह आवला, विधायक बल्लूआना श्री नत्थू राम, पूर्व संसद मैंबर और पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड और औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन श्री मोहिंद्र सिंह केपी, पूर्व विधायक और पंजाब जल स्रोत प्रबंधन और विकास निगम लिम. के चेयरमैन श्री जगबीर सिंह बराड़, अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के चेयरमैन श्री रमन बहल, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कोर्पोरेशन के चेयरमैन श्री रवीन्दर पाल सिंह पाली, पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डिवैल्पमैंट बोर्ड के चेयरमैन श्री पवन दीवान, हाऊसफैड के चेयरमैन श्री सुखवंत सिंह बराड़, पूर्व मंत्री श्री जगमोहन सिंह कंग, जि़ला योजना बोर्ड फतेहगढ़ के चेयरमैन श्री हरिन्दर सिंह भांमरी, जि़ला योजना बोर्ड अमृतसर के चेयरमैन श्री सुखजिन्दर राज सिंह लाली मजीठिया, पूर्व विधायक श्री मंगत राय बांसल, काऊंसलर पटियाला श्री हरविन्दर सिंह निप्पी, पी.पी.एस.सी. के पूर्व मैंबर श्री अजैब सिंह, डी.सी.सी. रोपड़ के पूर्व प्रधान श्री अमरजीत सिंह सैनी, ओ.बी.सी. सैल पंजाब के चेयरमैन श्री गुरिन्दर पाल सिंह बिल्ला, श्री दिलजीत सिंह गिलजिय़ां, श्री कस्तूरी लाल मिंटू, पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के एम.डी. श्री चरनदेव सिंह मान और डीजीएम श्री जगदीप घई और अन्य आदरणीय भी उपस्थित थे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17