Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पिपलीवाला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर लोगों को दी कानूनी जानकारी
    हिमाचल प्रदेश

    पिपलीवाला में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित कर लोगों को दी कानूनी जानकारी

    By Himachal VartaJanuary 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन। विकास पांवटा साहिब के ग्राम पंचायत पिपलीवाला में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बंसन्त वर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जरूरतमंद लोगों को कानूनी सलाह व मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है।
    उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से सक्षम न होने की वजह से बहुत से लोग आज भी अपने अधिकारों हेतु न्यायालय तक नही पहूंच पाते है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिरमौर द्वारा इस तरह के विधिक साक्षरता शिविर के आयोजन का उद्देश्य उन सभी जरुरतमंद लोगों, महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछडा वर्गों तथा गरीब परिवार व सामान्य वर्ग के लोगाें को जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम है और वरिष्ठ नागरिक जिन की आयु 60 वर्ष से अधिक हो तथा सालाना आय 3 लाख से कम हो व एचआईवी या एड्स से पीड़ित व्यक्ति को सादे कागज पर विधिक साक्षरता प्राधिकरण को आवेदन करने पर निःशुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है।
    इससे पूर्व अधिवक्ता विजय चौधरी ने चैक बाउंस, खाली चैक लेन देन संबंधी, घरेलु हिंसा व भरण-पोषण कानून सम्बन्धित जानकारी के बारे में लोगों को जागरूक किया। विकास खंड कार्यालय पांवटा से आए राजेश नेगी ने विकास खंड के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
    इस शिविर में तहसील कल्याण अधिकारी नीलम ने कल्याण विभाग द्वारा पंचायतों के माध्यम से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनुवर्ती कार्यक्रम, कम्पयूटर एप्पलीेकशन कार्यक्रम जैसी विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
    इस शिविर में एसएचओ माजरा सेवा सिंह ने अपने सम्बोधन में अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें और दो पहिया वाहन पर हेलमेट का इस्तेमाल अवश्य करें।
    इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग से धर्मी देवी ने विभाग द्वारा चलाई जा रही महिलाओं, किशोरियों से संबंधी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
    इस शिविर में एसडीएम पांवटा एलआर वर्मा, ग्राम पंचायत पिपलीवाला की प्रधान सितारा बेगम, उप प्रधान बसारत अली व विधिक स्वंय सेवक संजीव कुमार सहित संबंधित ग्रामवासी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.