नाहन। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा जिला सिरमौर के सभी विकास खंडों में आज से फोक मीडिया के माध्यम से गीत संगीत व नुक्कड नाट्क द्वारा हिमाचल प्रदेश सरकार की जनहित मंे चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
जनवरी माह में चलने वाले इस विशेष प्रचार अभियान के तहत जिला सिरमौर के विकासखंड नाहन में सरस्वती कलामंच राजगढ, विकास खंड पांवटा साहिब में चूडेश्वर लोक नृत्य कला मंच व लोक सांस्कृतिक कला मंच, विकास खंड संगडाह में नितिका सूर संगम कलामंच, विकास खंड पंच्छाद में चेष्टा लोक नृत्य कला मंच तथा विकास खंड शिलाई में लोक सांस्कृतिक कला मंच द्वारा सभी पंचायतों में राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों को जन जन तक गीत संगीत व नुक्कड नाट्क के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है।
फोक मीडिया दलों के कलाकारों द्वारा गीत संगीत से जहां एक ओर लोगों का मनोरजन किया जा रहा है वहीं समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति बंटन ऐप, गुडिया हेल्प लाईन-1515, होशियार सिंह हेल्पलाईन-1090, आपातकालीन प्रतिक्रिया समर्थन प्रणाली-112, कल्याणकारी योजनाओं तथा रोजगार सृजन की निगरानी के लिए हिम प्रगति पोर्टल, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्प लाईन-1100, हिमकेयर योजना, आयुषमान भारत योजना, उज्जवला योजना, जनमंच
कार्यक्रम, हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना, पर्यटन विकास योजना, बागवानी विकास योजना, समेकित खुम्ब विकास परियोजना, वन प्रवन्धन एवं आजीविका सुधार योजना, जल संरक्षण एवं वर्षा जल संग्रहण योजना व नशा बंदी पर आधारित जानकारी कार्यक्रम के दौरान व नुक्कड नाट्क के माध्यम से दी जा रही है।
विकास खंड नाहन के ग्राम पंचायत नेहर स्वार व पराडा मंे सरस्वती कला मंच राजगढ, विकास खंड पांवटा साहिब के कोलर व ग्राम पंचायत धौलाकुंआ के गांव भारापुर में विकास खंड राजगढ के ग्राम पंचायत टिक्कर व कोठियाजाजर में धालटा कला मंच के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Monday, September 28