Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भारी बर्फ व बारिश ने रोकी सिरमौर की रफ्तार यह रूट हो गए हैं पूरी तरह बंद
    हिमाचल प्रदेश

    भारी बर्फ व बारिश ने रोकी सिरमौर की रफ्तार यह रूट हो गए हैं पूरी तरह बंद

    By Himachal VartaJanuary 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    डीसी सिरमौर ने जारी करी अपील शिक्षा विभाग के उप निदेशकों से लेंगे रिव्यू मौसम की स्थिति बिगड़ी तो कल वीरवार को हो सकते हैं स्कूल बंद
    नाहन। पूरे प्रदेश सहित जिला सिरमौर में लगातार हो रही भारी बर्फबारी व बारिश के चलते ऊपरी क्षेत्र शेष अन्य क्षेत्रों से कट चुका है तो वही करीब 6 रूट पूरी तरह से बारिश के चलते निचले क्षेत्र के भी बंद हो गए हैं।
    हरिपुरधार, गत्ताधार, नोहराधार, चौपाल के साथ लगता क्षेत्र कुफटू, थैनबाग, चुनवी, आदि ऊपरी क्षेत्र शेष अन्य सभी क्षेत्रों से कट चुके हैं।

    बर्फ के चलते यह रूट हुए हैं प्रभावित
    2 दिन से लगातार हो रही ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते बसों की रफ्तार भी रुक गई है। आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है। भारी बर्फबारी के चलते लोग घरों में दुबके बैठे हैं। वही अपने गंतव्य पर जाने वाले लोग आधे रास्ते तक ही पहुंच पाए हैं।
    बरबाई के चलते नाहन हरिपुरधार बस केवल अंधेरी तक ही जा पा रही है। नोहराधार वाया पाल्लर बस बोगधार तक, नहान से बाया बागथन होकर कुफटू जाने वाली बस केवल पच्छाद के राजगढ़ तक ही जा पाई है। नहान से चौपाल जाने वाली बस केवल नेहरवा तक ही जा पाई है ।
    पौंटा साहिब से गत्ताधार जाने वाली बस रोनाहट आकर रुक गई है। नोहराधार से मिली जानकारी के अनुसार बहुत सारी छोटी-बड़ी गाड़ियां जिनमें बसें भी शामिल है वह हरिपुरधार, मिनस, रोनाहट तक नहीं जा पा रही हैं। नोहराधार के निजी होटल खचाखच भरे हुए हैं क्योंकि यात्रियों को आगे जाने के लिए वाहन नहीं मिल पा रहे हैं लिहाजा उन्हें वहीं रुकना पड़ रहा है।

    बारिश के चलते यह रूट हुए हैं बंद
    भारी बारिश के चलते कच्चे रूट फिसलन व कीचड़ भरे हो गए हैं जहां गाड़ियां फिसलने के चलते दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई है उन रूटों को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिनमें पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहा से मंडी- खड़ाना, सराहा से चमरोग्गी बस रूट, सराहा से सेर सोग, सराहा से देवल टिकरी जाने वाला बस रूट, सराहा से दगाल घाट बस रूट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वही नाहन मैं नाहन से मात्तर भेड़ों वाली बस को भी भारी कीचड़ व फिसलन के चलते बंद कर दिया गया है।
    जिला सिरमौर का मौसम पूरी तरह से बिगड़ा हुआ है लगातार भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। आज बुधवार को लगभग सभी स्कूल भी खुले रहे। अधिकतर बच्चे मौसम के बिगड़े हालातों के चलते स्कूल नहीं पहुंच पाए हैं। मोगिनंद काला आम के नीम वाला में सड़क पर भारी कीचड़ और सड़क की खराब हालत के चलते स्कूल के बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।
    मौसम के हालातों को देखते हुए जिला सिरमौर के उपायुक्त डॉ आरके परुथी ने लोगों से व वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा है कि बर्फ व कीचड़ वाली जगह गाड़ी चलाने का बिल्कुल भी रिस्क ना उठाएं। बर्फ की वजह से जो वाहन गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए हैं वह बर्फ में से बाहर निकालने का रिस्क बिल्कुल भी ना उठाएं। इससे जान का जोखिम भी हो सकता है।
    उपायुक्त सिरमौर ने एलीमेंट्री व उच्च शिक्षा उपनिदेशक दोनों से सभी स्कूलों के हालातों की जानकारी भी मांगी है। उन्होंने बताया कि यदि मौसम कल तक ऐसा ही बना रहा और हालात और बिगड़ते हैं तो हालातों के मद्देनजर वीरवार को स्कूलों में छुट्टी भी घोषित की जा सकती है।
    उधर अड्डा इंचार्ज सुखराम ने रूट प्रभावित होने की वह बर्फ के चलते बसें अपने निर्धारित रूट पर ना पहुंच पाने की पुष्टि भी की गई है।
    उधर उप निदेशक उच्च शिक्षा दिलबर जीत चंद्र ने बताया कि फिलहाल समर वेकेशंस वाले स्कूलों से कोई ऐसी रिपोर्ट तो नहीं आई है जबकि ऊपरी स्कूलों में विंटर वेकेशन चले हुए हैं। फिर भी आज शाम तक बसों की और रूट की क्या स्थिति है वह जानकारी लेकर प्रशासन को दी जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.