Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए
    हिमाचल प्रदेश

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी आवश्यक सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए

    By Himachal VartaJanuary 8, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सभी जिलों के उपायुक्तों और सम्बन्धित अधिकारियों को राज्य में हिमपात के कारण बाधित सभी आवश्यक सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए हैं।
    मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को बर्फबारी के कारण बाधित सभी प्रमुख सड़कों को शीघ्र बहाल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए जाने वाली सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जाए, ताकि विशेषकर मरीजों को किसी दिक्कत का सामना न करना पड़े।
    मुख्यमंत्री ने राज्य विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति बाधित क्षेत्रों में आपूर्ति जल्द-से-जल्द बहाल करने के निर्देश दिए।
    जय राम ठाकुर ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को बर्फबारी के कारण बाधित जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
    उन्होंने आवश्यक सुविधाओं की शीघ्र बहाली के लिए सभी विभागों को एक-दूसरे से विभिन्न स्तरों पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में उपायुक्तों को पर्यटकों और आम जनता को सावधानी से वाहन चलाने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी करने को भी कहा। उन्होंने लोगों से बर्फबारी के दौरान सचेत रहने तथा सरकार व प्रशासन से सहयोग की अपील की।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.