चंडीगढ़। पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा कस्बा ललतों कलाँ, ज़िला लुधियाना स्थित पावरकॉम के कार्यालय में तैनात सहायक लाईनमैन माधो राम को 4000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि लाईनमैन माधो राम को शिकायतकर्ता स्वर्ण सिंह निवासी गाँव दोलों कलाँ की शिकायत पर 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त लाईनमैन द्वारा जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर को बदलने के बदले 6000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 4000 रुपए में तय हुआ है। विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त सहायक लाईनमैन को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लुधियाना स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकद्मा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3