Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»मुख्यमंत्री ने ब्रजेश्वरी धाम मकर संक्रांति पर्व को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की
    शिमला

    मुख्यमंत्री ने ब्रजेश्वरी धाम मकर संक्रांति पर्व को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की

    By Himachal VartaJanuary 9, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। मख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज कांगड़ा में आयोजित ब्राह्मण कल्याण परिषद के रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ब्रजेश्वरी धाम में मकर संक्रांति पर्व को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को परशुराम भवन निर्माण के लिए लीज डीड की औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए दिए निर्देश भी दिए। उन्होंने ब्राह्मण कल्याण परिषद को भवन निर्माण के लिए 21 लाख का अंशदान देने की घोषणा भी की।
    इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि संस्कृति तथा परंपराओं के संरक्षण में सामाजिक संस्थाओं की अहम भूमिका रही है, समाजिक संस्थाएं विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से आम जनमानस की भलाई के कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनमानस को अनुशासित व एकता के सूत्र में बांधने के लिए सामाजिक समरसता तथा समभाव जरूरी है।
    हिमाचल प्रदेश के हर क्षेत्र में बसे ब्राह्मण समाज के प्रति आदर व सम्मान का दृष्टिकोण रहा है। यहां के मंदिर व देव स्थान इस सत्य के उदाहरण हैं। हमारा प्रदेश धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से विकसित हो रहा है। लोक संस्कृति की परंपरा को निरंतर बनाए रखने में ब्राह्मण समाज का महत्वपूर्ण योगदान है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019(सीएए) पारित किया है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने इस कानून के माध्यम से हमारे तीन पड़ोसी इस्लामिक देशों में दशकों से धार्मिक उत्पीड़न के शिकार हिंदू, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन और पारसी समुदाय के लोगों के लिए भारत में नागरिकता लेने की राह को आसान किया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 को हटाकर देश को मजबूती प्रदान की है।
    मुख्यमंत्री ने शहीदों के परिजनों, शिक्षाविदों, ब्राह्मण कल्याण परिषद के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।
    इससे पहले, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारतीय सोच सदैव वसुधैव कुटुंबकम की रही है। उन्होंने कहा कि सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जागरूक होना जरूरी है। जब समाज के सभी वर्ग एक जुट होकर कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से ही देश और समाज का विकास होगा।
    इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित सुखबीर ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा ब्राह्मण कल्याण परिषद के महासचिव गौतम व्यथित ने परिषद की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
    इससे पहले, ब्राह्मण कल्याण परिषद के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए ब्राह्मण कल्याण परिषद के आगामी कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया।
    इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री सरवीन चैधरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार, विधायक राकेश पठानिया, मुलख राज प्रेमी, अरूण मेहरा, विशाल नैहरिया, केसीसीबी के अध्यक्ष डाॅ. राजीव भारद्वाज, जीआईसी के उपाध्यक्ष मनोहर धीमान, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, संजय चैधरी, सुरेंद्र काकू, उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति, बास्केटबॅाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुनीष शर्मा और विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.