Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने गुरमीत बेदी की पुस्तक का विमोचन किया
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने गुरमीत बेदी की पुस्तक का विमोचन किया

    By Himachal VartaJanuary 11, 2020
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज चंडीगढ़ में प्रदेश के जाने-माने कवि गुरमीत बेदी के कविता संग्रह ‘मेरी ही कोई आकृति’ का विमोचन किया। वल्र्ड बुक फेयर का हिस्सा बन चुके इस कविता संग्रह का जर्मनी में भी अनुवाद हो चुका है।

    राज्यपाल ने साहित्य की हर विधा में लेखन करके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार हासिल करने के लिए गुरमीत बेदी को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी अपनी लेखनी से साहित्य जगत को समृद्ध करते रहेंगे। उन्होंने कहा साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ-साथ समाज को संवेदनशील बनाता है और प्रदेश सरकार भी साहित्य, कला व संस्कति के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रतिबद्ध है।

    गुरमीत बेदी के इस कविता संग्रह में 63 कविताएं हैं जो देश की नामी पत्रिकाओं में प्रकाशित व चर्चित हो चुकी हैं। देश के विख्यात कवि पदमश्री लीलाधर जगूड़ी ने इस कविता संग्रह की भूमिका लिखी है।

    गुरमीत बेदी ने देश के साहित्यिक परिदृश्य में कवि, कहानीकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार व स्तंभ लेखक के रूप में अपनी पहचान बनाई है और तीन उपन्यासों के अलावा 9 किताबें साहित्य जगत को दी हैं। हाल ही में उनकी ज्योतिषशास्त्र पर शोध पुस्तक भी प्रकाशित हुई है। गुरमीत बेदी इन दिनों सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के चंडीगढ़ स्थित प्रेस संपर्क कार्यालय में उपनिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.