Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जिला सिरमौर को भारत सरकार ने पाॅलीथीन के बेहतर निष्पादन के लिए किया सम्मानित
    हिमाचल प्रदेश

    जिला सिरमौर को भारत सरकार ने पाॅलीथीन के बेहतर निष्पादन के लिए किया सम्मानित

    By Himachal VartaJanuary 12, 2020
    Facebook WhatsApp

    उपायुक्त सिरमौर को बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने आज नई दिल्ली में किया सम्मानित

    नाहन। जिला सिरमौर को जल शक्ति मंत्रालय, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) द्वारा प्लास्टिक कचरा प्रबन्धन के उन्नत समाधान के लिए दूसरा स्थान प्राप्त करने पर आज नई दिल्ली में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उपायुक्त सिरमौर डॉ. आर. के. परूथी को सचिव जल शक्ति मंत्रालय परमेश्वरन अय्यर तथा बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आमिर खान द्वारा दिया गया।
    भारत सरकार ने वर्ष 2019 में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतगर्त सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के लिये मुहिम छेडी थी जिसके तहत पाॅलीथीन के बेहतर निष्पादन के लिए प्रयास करने वाले चार जिलो को राष्ट्रीय स्तर पर चुनकर सम्मानित करना था जिसमे जिला सिरमौर को दूसरा स्थान प्राप्त करने पर आज नई दिल्ली में सम्मानित किया गया।
    डॉ. परूथी ने कहा कि यह सम्मान जिला सिरमौर के लिए गर्व की बात है और यह सम्मान जिला वासियों व प्रशासन को स्वच्छता के क्षेत्र मे अधिक कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होने जिला के सभी शिक्षण सस्ंथानों के छात्र-छात्राओं, सभी पंचायतों, स्ंवय सहायता समूहों, सभी युवक मण्डलों व जिला के सभी अधिकारियों व कर्मचारियो को प्लास्टिक के निष्पादन और पाॅलीब्रिक्स बनाकर जिला को स्वच्छ बनाने में उनके सहयोग के लिए धन्यवाद किया।
    उन्होने सभी लोगों से इस मुहिम मंे जुड़ने का अनुरोध किया ताकि जिला सिरमौर स्वच्छता के क्षेत्र में जल्द पहला स्थान प्राप्त कर सके। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर को 5 जून, 2020 तक पूर्णता स्वच्छ बनाना हमारा लक्ष्य है, जिसके लिए उन्होंने सभी पंचायतों, महिला मण्डलों, नव युवक मण्डलों तथा स्वयं सहायता समूहों से प्रशासन का सहयोग करने का आहवान किया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.